UPSSSC Lower PCS 2026: 1784 Posts

UPSSSC Lower PCS: यूपी लोअर पीसीएस 2026 में 1784 पदों पर भर्ती, 12वीं पास 10 नवंबर से करें आवेदन

यूपीएसएसएससी ने इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का विज्ञापन निकाला है। पीईटी 2025 देने वाले 12वीं पास 1 दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
UPSSSC Lower PCS: यूपी लोअर पीसीएस 2026 में 1784 पदों पर भर्ती, 12वीं पास 10 नवंबर से करें आवेदन

Uttar Pradesh Government Jobs

करियर। उत्तर प्रदेश लोअर पीसीएस 2026 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने विज्ञापन जारी कर दिया है। संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (इंटरमीडिएट स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के जरिए राज्य के अलग-अलग विभागों में 12 तरह के पदों पर 1,784 भर्तियां होंगी। 12वीं पास और पीईटी-2025 में शामिल उम्मीदवार 10 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2026 है।

यूपी लोअर पीसीएस 2026 आवेदन की तारीखें

विवरण           तारीख
विज्ञापन जारी       16 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू       10 नवंबर 2026
आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख     01 दिसंबर 2026
फॉर्म में बदलाव की अंतिम तारीख      08 दिसंबर 2026
मुख्य परीक्षा    बाद में घोषित होगी

किस पद पर कितनी रिक्तियां

भर्ती में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक, अमीन, भंडारपाल और लिपिक जैसे पद हैं। पिछली बार यानी 2025 में इस भर्ती में 2,500 से ज्यादा पद थे, इस बार संख्या घटकर 1,784 रह गई है।

वाणिज्य कर संग्रह अमीन 235
भूमि अर्जन अमीन 187
भंडारपाल एवं लिपिक 118
भंडारपाल एवं लिपिक (विशेष भर्ती) 002
सहकारी कृषि पर्यवेक्षक 050
गृह माता 005
सारणीयक 014
समाज कल्याण पर्यवेक्षक 137
ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) 525
ग्राम पंचायत अधिकारी 508
फार्म लिपिक 002
बिक्री कर्ता 001
कुल 1,784

पात्रता, उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए पीईटी-2025 में शामिल होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास वैध स्कोरकार्ड और शून्य से ज्यादा सामान्यीकृत अंक होने चाहिए।
ज्यादातर पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
समाज कल्याण पर्यवेक्षक और ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के लिए 12वीं के साथ एनआईईएलआईटी या डीओईएसीसी का सीसीसी प्रमाणपत्र चाहिए।
ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए भी 12वीं और सीसीसी प्रमाणपत्र मांगा गया है।
फार्म लिपिक के लिए कृषि विषय के साथ 12वीं, या कृषि क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव चाहिए। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी जरूरी है।
बिक्री कर्ता के लिए 12वीं, किसी व्यावसायिक संस्थान में कम से कम तीन साल बिक्री का अनुभव और देवनागरी में हिंदी का ज्ञान चाहिए।
कुछ पदों पर संबंधित प्रशिक्षण, एनसीसी का बी प्रमाणपत्र या प्रादेशिक सेना में दो साल की सेवा वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी।
उम्र की गिनती 1 जुलाई 2026 से होगी। न्यूनतम उम्र 18 साल है, फार्म लिपिक के लिए 21 साल। अधिकतम उम्र 40 साल है।
उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी।
राज्य सरकार और सहकारी संघ के कर्मचारियों तथा प्रदेश के कुशल खिलाड़ियों को नियमानुसार 5 साल तक की छूट मिल सकती है। पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के हिसाब से छूट दी जाएगी।
सभी श्रेणियों को आवेदन के समय 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।
मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

चयन तीन चरणों में होगा।

पहले पीईटी-2025 के अंकों से छंटनी होगी। श्रेणीवार रिक्तियों से 15 गुना उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाएंगे। कटऑफ पर बराबर अंक वाले उम्मीदवार भी शामिल होंगे।
फिर मुख्य लिखित परीक्षा होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 सवाल और कुल 100 अंक होंगे।
आखिर में दस्तावेज सत्यापन होगा, जिसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पीईटी स्कोरकार्ड, पहचान पत्र और आरक्षण से जुड़े कागजात जांचे जाएंगे।

आवेदन की प्रक्रिया इस तरह है-

आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
लाइव विज्ञापन सेक्शन में विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 चुनें।
पीईटी-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें और ओटीपी सत्यापन पूरा करें।
शैक्षणिक योग्यता, 12वीं के अंक, बोर्ड और पास होने का साल जांच लें।
जरूरत हो तो सीसीसी प्रमाणपत्र का विवरण भरें।
नेट बैंकिंग, कार्ड, यूपीआई या एसबीआई ई-चालान से 25 रुपये शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करें और उसकी प्रति डाउनलोड कर लें।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026