Bengaluru: बोइंग ने भारत में भी की छंटनी, बेंगलुरु टेक्नोलॉजी सेंटर से 180 कर्मचारी बाहर

Bengaluru: वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों और परिचालन लागत में कटौती के तहत अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भारत में भी कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है।;

Update: 2025-03-23 18:15 GMT
बोइंग ने भारत में भी की छंटनी, बेंगलुरु टेक्नोलॉजी सेंटर से 180 कर्मचारी बाहर
  • whatsapp icon

Bengaluru: वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों और परिचालन लागत में कटौती के तहत अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भारत में भी कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने बेंगलुरु स्थित बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) से 180 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

सूत्रों के मुताबिक यह छंटनी 2024 की दिसंबर तिमाही में की गई है और यह कंपनी की वैश्विक रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, बोइंग की ओर से इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वैश्विक संकट का असर भारत पर भी

बोइंग लंबे समय से वित्तीय दबाव और उत्पादन चुनौतियों का सामना कर रही है। हाल के वर्षों में 737 MAX दुर्घटनाओं (2018-2019), उत्पादन में देरी और आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं के चलते कंपनी पर दबाव बढ़ा है। कंपनी ने पहले ही वैश्विक स्तर पर 10% कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर दी थी, जिसका असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है।

बोइंग के भारत में लगभग 7,000 कर्मचारी हैं और कंपनी यहां अपने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी केंद्रों के जरिए अत्याधुनिक वैमानिकी कार्यों में सक्रिय है। बेंगलुरु और चेन्नई स्थित इसके केंद्र अमेरिका के बाहर कंपनी के सबसे बड़े निवेशों में से एक माने जाते हैं।

भारत में बड़ा निवेश

भारत बोइंग के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां कंपनी हर साल 300 से अधिक आपूर्तिकर्ताओं से लगभग 1.25 अरब डॉलर की खरीदारी करती है। इसके बावजूद, वैश्विक स्तर पर परिचालन लागत कम करने और प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए कंपनी को कर्मचारियों की संख्या घटाने का फैसला लेना पड़ा।

बता दें कि कंपनी ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि छंटनी से ग्राहकों और सरकार के साथ चल रहे परिचालन पर कोई नकारात्मक असर न पड़े। इसी रणनीति के तहत सीमित संख्या में कर्मचारियों की कटौती की गई है।

Tags:    

Similar News