CG News: कांग्रेस में बड़ा बदलाव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी...

Update: 2025-02-14 17:34 GMT

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पंजाब PCC का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस संगठन की ओर से आज इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया। इसके साथ ही डॉ. सैयद नसीर हुसैन को महासचिव बनाया गया है और उन्हें जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव कांग्रेस संगठन में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही पंजाब कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया है। 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए भूपेश बघेल प्रमुख चुनावी रणनीतिकारों में से एक होंगे। मुख्यमंत्री रहते हुए भी भूपेश बघेल को असम और उत्तर प्रदेश चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया गया था जो उनके चुनावी अनुभव को दर्शाता है।




एआईसीसी ने भूपेश बघेल सहित दो महासचिव की नियुक्ति की है और कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। भूपेश बघेल को एआईसीसी स्तर पर जिम्मेदारी मिलने की जानकारी आईबीसी 24 ने प्रमुखता से दी थी। अब इस नियुक्ति के बाद चर्चा है कि पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ संगठन का जिम्मा मिल सकता है क्योंकि पिछले एक सप्ताह में AICC ने महाराष्ट्र और उड़ीसा कांग्रेस में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

इसके साथ ही 9 राज्यों के लिए नए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का प्रभारी, श्रीमती रजनी पटेल को हिमाचल और चंडीगढ़ का प्रभारी, बी.के. हरीप्रसाद को हरियाणा का प्रभारी, अजय कुमार लल्लू को उड़ीसा का प्रभारी, के. राजू को झारखंड का प्रभारी, सप्तगिरी शंकर उल्का को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड का प्रभारी और कृष्णा अल्लवरु को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Tags:    

Similar News