दमोह में गौहत्या: विरोध करने पर हिंदू संगठनों पर फायरिंग, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

Update: 2025-03-07 06:36 GMT
Damoh Cow slaughter

Damoh Cow slaughter

  • whatsapp icon

Damoh Cow slaughter : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गौहत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जब इस घटना को रोकने के लिए हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो उन पर भी फायरिंग की गई। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दमोह बंद का आव्हान किया है। वहीं प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलना शुरू कर दिया है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह सीता बावड़ी इलाके में कुछ लोगों ने एक गाय की हत्या कर दी। हिंदू संगठन की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी गाय को काट चुके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने चार-पांच आरोपियों को पकड़ा है, लेकिन अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। वेटरनरी डॉक्टर आरके असाटी ने पोस्टमार्टम में पाया कि गोवंश के शरीर के सभी अंग अलग-अलग कर दिए गए थे। 

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307, गोवंश अधिनियम और धार्मिक भावना आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने दमोह बंद का आह्वान किया है। संगठन के कार्यकर्ता शहर में अनाउंसमेंट कर लोगों को बंद की जानकारी दे रहे हैं। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां हो रही अवैध गतिविधियों की शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना के बाद अब पुलिस और जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। 


Tags:    

Similar News