MP News: MPPSC के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कहा - आदर्श लोकसेवक के रूप में प्रतिष्ठित हों अधिकारी

Update: 2025-04-07 09:09 GMT
MPPSC के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कहा -  आदर्श लोकसेवक के रूप में प्रतिष्ठित हों अधिकारी
  • whatsapp icon

मध्यप्रदेश। भोपाल में राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी (R.C.V.P. Noronha Academy of Administration and Management) में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। भोपाल में आयोजित यह कार्यक्रम राज्य सिविल सेवाओं के अधिकारियों का 118वां संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

CM डॉ मोहन यादव ने कहा कि, "हमारे यहां की पुलिस गुंडों के लिए है, समाज के लोगों के लिए नहीं है। राज्य सेवा के लिए चयनित अधिकारी पवित्र सेवाभाव, परिष्कृत मन-मस्तिष्क और प्राप्त शक्तियों का सदुपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, यही अपेक्षा है। प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। कामना है कि वे अपनी दक्षता से जन-आकांक्षाओं पर खरे उतरें और एक आदर्श लोकसेवक के रूप में प्रतिष्ठित हों।"

प्रशासनिक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासन अकादमी, भोपाल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बताया गया है कि, यह कार्यक्रम राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल ज्ञान का संचार नहीं, बल्कि एक ऐसे प्रशासनिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है, जहाँ नवाचार और जन-कल्याण सह-अस्तित्व में हों।

Tags:    

Similar News