Damoh News: MP में फिर ASI को मारी गोली, कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई थी टीम
दमोह। मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ है। कुख्यात अपराधी को पकड़ने गए एक एसएसआई को गोली मारी है। ASI गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी केअनुसार, दमोह जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और आदतन अपराधी के बीच झड़प हो गई। जिसमें जबलपुर नाका पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आनंद अहिरवाल के हाथ में गोली लग गई है। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।
दमोह पुलिस अधीक्षक ने बताया कासिम कुरैशी कई मामलों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को उसके राजनगर में होने की सूचना मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने घेराबंदी सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन कासिम ने एक के बाद एक दो फायर किए। एक गोली एएसआई अहिरवाल के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया।
एएसआई आनद आहरवाल का जबलपुर मेडिकल कॉलेज और आरोपी कासिम को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासिम कुरैशी पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गौ-हत्या, विस्फोटक अधिनियम, लूट, डकैती और हत्या का प्रयास शामिल हैं। कासिम कोतवाली और देहात थाना के कुछ मामलों में फरार भी था।