किसानों और मजदूरों की रैली से राजधानी में जाम

Update: 2018-09-05 05:52 GMT

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को किसानों और मजदूरों की रैली के कारण जाम की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि लोग रामलीला मैदान और संसद मार्ग की तरफ जाने से बचें।

उल्लेखनीय है कि किसान और मजदूर लोग सरकार से नाराज होकर अपनी विभिन्न मांगों के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है, जहां पर सभी किसान और मजदूर एकत्रित हुए। इस किसान संघर्ष रैली में देश के कई जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता और अर्थशास्त्री भी शामिल हुए। बाद में यह लोग रामलीला मैदान से संसद मार्ग तक मार्च कर रहे हैं। इसकी वजह से दिल्ली की सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

Similar News