Stree 2 Review: स्त्री 2 सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जबरदस्त एक्टिंग और खतरनाक कहानी ने लोगों को किया हैरान, जानिए रिव्यू

सिनेमाघरों में आज श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हो गई है। अभी तक सोशल मीडिया पर जो भी रिव्यू आ रहे है वो काफी पॉजिटिव मिल रहें हैं। लोग काफी ज्यादा इस फिल्म को पसंद कर रहे है।

Update: 2024-08-15 14:19 GMT

फिल्म स्त्री 2 के लेखक निरेन भट्ट ने इस कहानी में काफी मसाला डाला है जिसे लोगों ने पसंद भी किया है। इसका पहला पार्ट 2018 में आया था और दूसरा पार्ट 6 साल बाद रिलीज किया गया। पहले पार्ट में सबने देखा कि कैसे छोटे शहर चंदेरी में रहने वाली स्त्री पुरुषों को उठा ले जाती थी और उससे बचने के लिए सब अपने घर के दरवाजे पर लिखते थे, ‘ओ स्त्री कल आना’। वहीं इस दूसरे सीजन में स्त्री का क्रोध शांत होता हुआ दिखाया गया है। और गाँव वाले अब अपने दरवाजे पर ये लिख रहे है कि ‘ओ स्त्री रक्षा करना’। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई कहानी सिर्फ उतनी ही नहीं है बल्कि इसके अंदर काफी सारे मारक चीजे दिखाई गई है। हॉरर फिल्मों की श्रेणी में अगर बात करें तो इस साल की कहानी सबसे अच्छी बताई जा रही है।


क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ इसका पहला पार्ट खत्म हुआ था। कहानी चंदेरी गाँव से ही शुरू होती है। विक्की अभी भी उस स्त्री के प्यार में पड़ा हुआ है जिसके चलते उसे इतनी मार खानी पड़ी। वहीं इसमें स्त्री एक जाने के बाद सिरकटा आ जाता है जिसका नाम दैत्याकार प्रेत है। अब चंदेरी गांव को बचाने के लिए वो स्त्री वापस लौट आती है। लेकिन इस फिल्म के अंदर आपको सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिलेगा जब अक्षय कुमार की एंट्री होगी। अब उनका किरदार क्या होगा ये आप फिल्म में ही देखिए। इस दूसरे पार्ट की सबसे खास बात ये है कि यह कहानी खत्म होने के बाद भी पूरी खत्म नहीं हुई है।

कैसी रही एक्टिंग

फिल्म में किरदारों की एक्टिंग की बात करूं तो पूरी कहानी में श्रद्धा कपूर आपको कही भी निराश करते हुए नहीं दिखाई देंगी। स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर की एक्टिंग ने उनके करियर में चार चाँद लगा दिया है। इसके बाद उनका करियर कही भी रुकता हुआ नहीं दिखाई देगा। वहीं अगर राजकुमार राव की बात करूं तो स्त्री फिल्म में उनका आना सबसे बड़ा जीवनदान है। उनकी एक्टिंग में भी आपको कहीं कमी नहीं नजर आएगी। अगर बात पंकज त्रिपाठी की करें तो उनका किसी फिल्म में होना ही काफी होता है। उनका अंदाज बाकी कलाकारों से बहुत अलग है। और उसे लोग उतना ही पसंद करते है।

Tags:    

Similar News