Horoscope Today: मेष की लव लाइफ में आएंगी दिक्कतें तो मकर वालों के रिश्ते बनेंगे मधुर, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Update: 2024-10-05 00:30 GMT

Rashifal 05 October 2024: आज यानी 05 अक्टूबर को शनिवार का दिन है। मेष राशि वाले लोगों के लव लाइफ में दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

मेष राशि का आज यानी 05 अक्टूबर शनिवार का दिन कड़ी मशक्कत करने वाला रहेगा। ऑफिस में काम का बौझ अधिक रहेगा। अपने जीवनसाथी पर किसी अपरिचित व्यक्ति के वजह से शक होगा हालांकि इसे बैठकर दूर कर सकते हैं। पुश्तैनी धन मिलने की संभावना है, उसके पहले कुछ बड़ा करना होगा। ससुराल पक्ष से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है। बिजनेस में सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकती है। सेहत को ठीक रखने के लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 05 अक्टूबर शनिवार के दिन वृषभ राशि वालों को सावधानी बरतना होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ खटपट होने की संभावना है। आप अपने भविष्य को लेकर जो सपना देख रहे थे वो पूरा होगा। बाहर की चीजें खाने से बचें अन्यथा बीमार हो सकते हैं। ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहें। युवा जातक के लोग अपने करियर को लेकर किसी से एडवाइस ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

बात करें मिथुन जातक की तो आज यानी 05 अक्टूबर शनिवार का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। परिवार में किसी सदस्य के शादी में आ रही समस्या आ रही थी, तो वो दूर होगी। युवा वर्ग को अपने भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

05 अक्टूबर यानी शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों की टेंशन बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शनिवार 05 अक्टूबर को सिंह राशि वाले भूलकर भी किसी काम में जल्दबाजी न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। संतान के किसी कोर्स को करने के लिए आपकी हेल्प मांगेगी। परिवार में समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिन्हें बातचीत से खत्म कर लें। किसी पुरानी मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में सहयोगी आपकी चुगली बॉस से कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

05 अक्टूबर यानी शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। किसी भी चीज में इंवेस्टमेंट करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामले में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। किसी को पैसा उधार दिया था तो वापस मिलेगा। युवा वर्ग बाहर दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकता है।

तुला राशि(Libra)

सभी 12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज यानी 05 अक्टूबर शनिवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें। आपको अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। पुराना लेनदेन आपके लिए आफत भरा रहेगा। युवा जातक को आसपास रह रहे लोगों से बचकर रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातकों को आज यानी शनिवार का दिन थोड़ा सोच समझकर चलना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा पूरी होगी, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौध्दिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों में खरा उतरेगा या उतरेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों की बात करें तो शनिवार 05 अक्टूबर का दिन इनके सेहत के लिए कमजोर रहने वाला है। गलत खानपान के कारण लीवर संबंधी समस्या हो सकती है। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। परिवार के साथ - साथ सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान बढ़ेगा। घर के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा जातक के व्यवहार में मधुरता बनाए रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn)

05 अक्टूबर यानी शनिवार का दिन मकर जातक के लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं में व्यस्त रहेंगे। कोई पुरानी गलती सबके सामने आ सकती है, जिसको लेकर आपको पछतावा भी होगा। माता - पिता के आशीर्वाद से रूका हुआ काम पूरा होगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के जीवन में मधुरता आ आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज 05 अक्टूबर यानी शनिवार का दिन सफालता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नई नौकरी तलाश थी तो खत्म होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को परिवार का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक कार्य करने वालों को फायदा हो सकता है। ऑफिस में कोई नया पद मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि के लिए आज यानी 05 अक्टूबर शनिवार का दिन मुश्किलों भरा रहने वाला है। आपको ऑफिस के कामों को लेकर समस्या आ सकती है। विरोधी आपके विरूध्द षड्यंत्र रचेंगे। कानूनी मामलों की अड़चन खत्म होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

Tags:    

Similar News