Jammu Bus Accident:जम्मू में 150 फीट गहरी खाई में बस गिरने से हादसा, 21 की मौत

जम्मू से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर 150 फीट गहरी खाई में बस के गिरने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें 21 लोगों की मौत हुई है।

Update: 2024-05-30 12:15 GMT

Jammu Bus Accident: जम्मू से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर 150 फीट गहरी खाई में बस के गिरने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें 21 लोगों की मौत हुई है तो वहीं पर 40 लोगों का घायल होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे हैं।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, 60 सवारियों से भरी बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से शिव खोरी जा रहे थे। जिसमें सभी यात्री तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे उस दौरान जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर यह हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 40 लोग घायल हुए है तो वही खबर मिलने तक 21 लोगों के मौत की खबर मिली है मौत का आंकड़ा बढ़ सकता हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Tags:    

Similar News