Today Horoscope: मकर और मीन राशि का शानदार रहेगा दिन, यहां पढ़िए बाकी राशियों का दैनिक राशिफल

Update: 2024-09-28 00:30 GMT

Rashifal 28 September 2024: आज 28 सितंबर को शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 28 सितंबर शनिवार के दिन मेष राशि वालों को अपने वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखना होगा। किसी भी काम करने से पहले योजना बनाएंगे तो सफालता मिलेगी। किसी नए घर के खरीदारी करते समय अपने कागजातों की जांच अवश्य करें। बिजनेस में कोई बदलाव न करें क्योंकि बदलाव आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। युवा वर्ग दोस्तों के साथ दिखावे के चक्कर में न पड़ें।

वृषभ राशि (Taurus)

28 सितंबर शनिवार का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। ऑफिस में कोई भी संशय वाला काम न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम में पड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई भी काम सोच समझकर करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को धैर्य रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

बात करें मिथुन जातक की तो 28 सितंबर शनिवार का दिन इनके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको परिवार के किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी अच्छी सोच का लोग फायदा उठा सकते हैं। युवा जातक कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

28 सितंबर यानी शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में आपके अच्छे काम की सराहना होगी। आपने सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा न करें अन्यथा समस्या हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

28 सितंबर का दिन सिंह जातकों के लिए ठीक ठाक रहेगा। हो सके तो वाद विवाद में पड़ने से बचें। बिजनेस में बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। युवा जातक के लोगों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लें। पार्टनर से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी 28 सितंबर शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक होगी। ससुराल पक्ष से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। समाज में आपके मान सम्मान में बृध्दि होगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को और मेहनत करने की आवश्यकता है।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 28 सितंबर शनिवार को तुला राशि के लोगों को किसी विशेष व्यक्ति से मिलने पर खुशी होगी। जीवनसाथी आपका साथ भरपूर देगी या देंगे। परिवार में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। विद्यार्थियों के बौध्दिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

12 राशियों में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी शनिवार का दिन बेहतर रहने वाला है। कोई नया घर, दुकान, गाड़ी या फिर बंगला खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो सफालता मिलने की संभावना है। हाथ पैर में दर्द हो सकता है हालांकि ये जल्दी ठीक हो जाएगा। किसी यात्रा में जाने से कुछ अहम जानकारियां हाथ लगेंगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज यानी शनिवार 28 सितंबर का दिन शांति भरा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में आपको किसी योजना का लाभ मिल सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर भी हाथ लग सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात को सकती है। विद्यार्थियों को खेल के प्रति भी रूचि बढ़ानी होगी।

मकर राशि (Capricorn)

28 सितंबर यानी शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर गुस्सा करने से बचना होगा। अपनी वाणी में सौम्यता रखें। बिजनेस में कोई नुकसान होने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा भूलकर भी न करें। पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

28 सितंबर का दिन कुभ राशि के लोगों को सोच समझकर काम करने होंगे। किसी कानूनी मामले में लंबे समय बाद आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। किसी से धन उधार लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, अन्यथा समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्रता बनाए रखना होगा। अपने पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि वालों की बात करें तो आज 28 सितंबर अर्थात शनिवार का दिन इनके लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस में कुछ बदलाव करना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता - पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने कामों के अलावा किसी अन्य काम में भी रूचि हो सकती है। पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News