Rashifal 29 June 2024: शनिवार के दिन क्या कहती है आपकी राशि, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

Rashifal 29 June 2024: शनिवार के दिन क्या कहती है आपकी राशि, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2024-06-29 00:30 GMT

Rashifal 29 June 2024, Horoscope Today: 29 जून को रविवार का दिन है। ग्रह नक्षत्र के ऊपर राशिफल निर्भर करता है। तो आइए जानते हैं 29 जून के दिन सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा....

मेष राशि(Aries)

मेष राशि वालों को शनिवार के दिन व्यापार में नुकसान हो सकता है। भाग दौड़ अधिक रहने से ऑफिस में काम करने का मन नहीं करेगा। पुरखों की संपत्ति से संबंधित लंबे समय से जो विवाद चल रहा है वह समाप्त होगा। करियर को लेकर जल्दबाजी में कोई भी फैसला नुकसानदायक हो सकता है। किसी पुराने मित्र के मिलने से मन प्रसन्न होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

29 जून के दिन वृषभ जातक वाले लोग किसी भी बड़े बदलाव उसको करने से बचें। खासतौर पर बिजनेस में कोई भी बदलाव समस्या बन सकता है। स्वास्थ्य खराब होने से तनाव बढ़ेगा और कामकाज में मन नहीं लगेगा। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को जल्द ही सफलता हाथ लगेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

 मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में सामान्य तौर पर चले आ रहे काम से ही गुजरना होगा बिजनेस में कड़ी मेहनत की बात सफलता हाथ लग सकती है। विद्यार्थियों के मन से मानसिक बोझ उतरेगा। शनिवार के दिन नए लोगों से मिलने से परेशानी हो सकती है माता जी के स्वास्थ्य खराब होने से मूड ऑफ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

भगवान शनि के आशीर्वाद से कर्क राशि वालों को 29 जून को हर जगह सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में बॉस तारीफ करेंगे तो, व्यापार और व्यवसाय में पार्टनर्स आपके काम से खुश रहेंगे घर में भी लोग आपका सम्मान बखूबी करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। किसी नई लड़की को अप्रोच करने से सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)

 सिंह राशि वालों के ग्रह नक्षत्र कुछ सही नहीं है, इसलिए उन्हें शनिवार के दिन सावधान रहना होगा। किसी यात्रा में जाते समय सावधानी पूर्वक गाड़ी ड्राइव करें। लंबे समय से चली आ रही है स्वास्थ्य समस्या और बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी लेकिन पुरानी बातों को लेकर ही खातपित हो सकती है। किसी बात को लेकर दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के पार्टनर के साथ झगड़ा होगा।

कन्या राशि (Virgo)

ऑफिस में लोगों से झगड़ा ना करें। आपका मन किसी कारणवश परेशान रहेगा ऐसे में किसी सुंदर जगह दोस्तों के साथ जाएं और समय बताएं। विद्यार्थी जीवन रिसर्च से जुड़े कार्यों में अपना हाथ आजमा सकते हैं। ऑफिस में महिला मित्रों से सावधान रहें। किसी पुरानी बात को लेकर लवर्स एक दूसरे से बातचीत करना बंद कर देंगे।

तुला राशि(Libra)

तुला जातक वाले लोगों का 29 जून का भाग्य शक्तिशाली है। जो भी आप करना चाहेंगे, उसमें सफलता हाथ लगेगी। ध्यान एकाग्र करके काम करने पर अधिक सफलता की संभावना है। लव लाइफ जी रहे लोग अपने रिश्ते में चल रही तनातनी को दूर कर सकते हैं। बजरंग बली की पूजा करने से बिगड़े काम बनेंगे। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शनिवार के दिन इस जातक वाले लोगों का बहुत बढ़िया रहने वाला है। लेकिन ध्यान रहे वाद विवाद जैसी स्थितियों से आपको बचकर रहना होगा। ऑफिस में ज्यादा बोलने से अच्छा है काम पर ध्यान दें। सेहत भी ठीक ठाक रहेगी। पढ़ाई में ध्यान दें। सुबह उठकर सूर्य भगवान की प्रार्थना करे।

धनु राशि (Sagittarius)

शनिवार के दिन धनु राशि के ग्रह नक्षत्र शुभ हैं। ईमानदारी से पूरा दिन काम करेंगे। शादीशुदा लोग थोड़ा परेशान रहेंगे क्योंकि उनके जीवनसाथी का वर्ताव कुछ अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। गरीब और भूखे लोगों को दान करना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn)

शनिवार 29 जून का दिन मकर राशि वालों का सामान्य फलदायक होगा। खर्चे बढ़ेंगे जिससे आपकी चिंताएं भी बढ़ेंगी। हालांकि यह समस्याएं अल्पकालीन है जल्दी इनसे निवारण मिलेगा। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

 आज यानी शनिवार का दिन बढ़िया रहेगा। मन लगाकर किए गए कानून में सफलता मिलेगी जिससे आपका आत्म बल भी मजबूत होगा। गुस्से में थोड़ा कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग थोड़ा सावधानी बरतें। पढ़ाई लिखाई कर रहे लोग दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं।

मीन राशि(Pisces) 

सभी 12 राशियों में सबसे अंतिम राशि मीन को माना जाता है। शनिवार के दिन इन राशि वाले लोगों पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। भविष्य में इसके बेहतर परिणाम होंगे लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या भी खत्म होगी। जिंदगी के बड़े निर्णय लेते समय बड़े लोगों का आशीर्वाद अवश्य ले। हो सके तो उसे सुझाव भी ले इससे आपके व्यवसाय में तरक्की होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News