Shivaji Maharaj Statue Collapse: महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढही, 2023 में PM मोदी ने किया था अनावरण

आज सोमवार को अचानक मराठा सम्राट शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची मूर्ति रह गई। इस घटना से जहां हड़कंप मच गया।

Update: 2024-08-26 14:02 GMT

Shivaji Maharaj Statue Collapse: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज सोमवार को अचानक मराठा सम्राट शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची मूर्ति रह गई। इस घटना से जहां हड़कंप मच गया वहीं प्रतिमा गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि इस मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

जाने पूरी घटना 

आपको बताते चलें कि यह घटना मालवन के राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे घटने की बताई जा रही है।इतनी ऊंची प्रतिमा के ढहने से हड़कंप मच गया। बता दें कि, राजकोट किला महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में आता है। इस घटना पर अधिकारी ने कहा, विशेषज्ञ इमारत ढहने के सही कारण का पता लगाएंगे, लेकिन जिले में पिछले दो से तीन दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं देखी गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान की जांच की जा रही है।

साल 2023 में ही हुआ था मूर्ति का अनावरण

आपको बता दें कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 2023 में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर इस प्रतिमा का अनावरण किया था। उन्होंने किले के जश्न में भी हिस्सा लिया था। प्रतिमा के अनावरण से किले की शोभा बढ़ गई थी। अचानक इस हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेकर हालात दुरुस्त किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News