Actor Mithun Chakraborty: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह शुरू, फाल्के पुरस्कार पाकर इमोशनल हुए एक्टर मिथुन चक्रवर्ती

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान सभी विजेताओं को भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित कर रही है।

Update: 2024-10-08 12:42 GMT

National Film Award 2024: राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान सभी विजेताओं को भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित कर रही है। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए।

युवाओं को दी सपने देखने की सलाह

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भारतीय फिल्म उद्योग में अपने सफर के बारे में बताया और युवाओं को "कभी हिम्मत ना हारने और हमेशा सपने देखने" की सलाह दी।

जानिए किन विजेताओं को मिला अवार्ड 

बताते चलें कि, सम्मान समारोह अभी जारी है इस दौरान सभी विजेताओं को सम्मान किया जा रहा है। अब तक राष्ट्रपति द्वारा इन हस्तियों को नवाजा गया है। 

1- संगीतकार प्रीतम को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र-पार्ट 1' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


2- संगीतकार एआर रहमान ने अपना सातवां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया है। उन्हें फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट I' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड स्कोर)' का पुरस्कार दिया गया।

Tags:    

Similar News