Deepika Padukone Hospitalised: जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2024-09-07 14:26 GMT

Deepika Padukone Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह जल्दी माता-पिता बनने वाले हैं। इस खुशी के बीच ही दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनके साथ परिवार के लोग भी पहुंचे है। बता दें, एक्ट्रेस के सितंबर में अपने बच्चे को जन्म देने की अपडेट थी।

शादी के 6 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स

आपको बताते चलें कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को 6 साल हो गए है उन्होंने जनवरी महीने में प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लंबे समय से दीपिका प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में है. खबरें थी कि वे सितंबर में बेबी का वेलकम कर सकती हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे कपल 

आपको बताते चलें कि, रणवीर और दीपिका एक दिन पहले शुक्रवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. दीपिका ने ट्रेडिशनल लुक में बप्पा के दर्शन किए थे. उन्होंने ग्रीन सिल्क साड़ी पहन रखी थी. जबकि रणवीर सिंह सफेद रंग के कुर्ता पायजामा में भगवान गणेश के दरबार में नजर आए।

इस प्रकार एक्ट्रेस के अस्पताल में भर्ती होने से उनके जल्द ही बच्चे को जन्म देने की बात सामने आ रही है।


Tags:    

Similar News