Aero India 2025: बेंगलुरु में 10 फरवरी को होगा एयरो इंडिया 2025 का आयोजन, दो दर्जन से अधिक जुड़ेंगे प्रदर्शक

केंद्रीय रक्षा मंत्री 10 फरवरी को एयरो इंडिया 2025 में इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 10 से 14 फरवरी तक होगा।;

Update: 2025-02-09 15:08 GMT

Aero India 2025: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ‘एयरो इंडिया’ के 15वें संस्करण का आने वाले दिन 10 फरवरी का आयोजन होने वाला है। बताया जा रहा हैं कि,यह पहली बार है कि एयरो इंडिया में रूसी और अमेरिकी 5th जेनरेशन के स्टील्थ लड़ाकू विमान मौजूद रहने वाला है। बता दें कि, केंद्रीय रक्षा मंत्री 10 फरवरी को एयरो इंडिया 2025 में इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इस बड़े आयोजन में 10 से 14 फरवरी तक होगा। 

15 से अधिक देशों ने कराया रजिस्ट्रेशन 

आपको बताते चलें, एयरो इंडिया के बड़े आगाज में शामिल होने वाले के लिए एयर शो और विमानन प्रदर्शनी के आयोजन के लिए 15 से अधिक देशों की कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। फ्रांस की ओर से 35 प्रदर्शक इसमें भाग ले रहे हैं। वहीं, अमेरिका के दो दर्जन से अधिक प्रदर्शक इससे जुड़ेंगे। आज के कार्यक्रम में दोनों सेना प्रमुख ने दोपहर करीब 1.30 बजे तेज में एक साथ उड़ान भरी।

1996 में हुई थी एयरो इंडिया

आपको बताते चलें कि, इस आयोजन की शुरुआत साल 1996 में हुई थी, जहां पर आखिर बार साल 2023 का 14वें संस्करण में 100 से अधिक देशों और 809 प्रदर्शकों ने भाग लिया. इसमें 53 विमानों के साथ पहली बार फ्लाई पास्ट हुआ। बताया जा रहा हैं कि, पांच दिवसीय एयर शो में रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन, सीईओ गोलमेज सम्मेलन, शानदार एयर शो और एक विशाल प्रदर्शनी और व्यापार मेला शामिल है।तीन दिन व्यावसायिक आगंतुकों के लिए रहेगा, जबकि अंतिम दो दिन यह आम जनता के लिए खुले हैं।बेंगलुरू में एयरो इंडिया एयर शो में रूसी Su-57 लड़ाकू विमान पहली बार शामिल हो रहा है. वहीं दूसरी ओर फ्रांस की कंपनी सफरान, जो राफेल और मिराज-2000 विमानों के इंजन बनाती है।

Tags:    

Similar News