Air India: अब हवाई यात्रा के दौरान मिलेगी आपको क्षेत्रीय भाषा में जानकारी, एयर इंडिया ने किया अपडेट

घरेलू विमानन कंपनी एयर इंडिया ने कस्टमर सपोर्ट सर्विस को बेहतर बनाते हुए नई 7 क्षेत्रीय को जोड़ा है।

Update: 2024-08-27 17:05 GMT

Air India Language: घरेलू विमानन कंपनी एयर इंडिया अपने कस्टमर को नई सेवाएं देती रहती है इस प्रक्रिया में कस्टमर सपोर्ट सर्विस को बेहतर बनाते हुए नई 7 क्षेत्रीय को जोड़ा है। इससे पहले कंपनी की कस्टमर सपोर्ट सर्विस में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा पहले से जिसमें सेवाएं दी जाती थी।

कंपनी ने आज भाषाओं को लेकर किया ऐलान 

आपको बताते चलें कि, टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली कंपनी ने आज मंगलवार को कहा कि इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (IVR) सिस्टम में सात नई क्षेत्रीय भाषाएं जोड़ी गई हैं। इससे उन यात्रियों को सहूलियत होगी, जो अपनी क्षेत्रीय भाषा में सवालों का जवाब चाहते हैं। नई भाषाओं में अब नई क्षेत्रीय भाषाओं में बांग्ला, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में भी अपने सवालों के जवाब ले सकते है। यह सुविधा 24 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। 

जानिए कैसा रहेगा फायदा

आपको बताते चलें कि, एयर इंडिया कंपनी ने कहा कि, सिस्टम यूजर के मोबाइल नेटवर्क के आधार पर भाषा वरीयता को अपने आप पहचान कर पाएगा। इससे बताते चलें कि, मैन्युअल तरीके से भाषा चुनने की जरूरत खत्म हो जाएगा। इससे पूरी प्रक्रिया में लगने वाला वक्त भी कम हो जाएगा। बता दें कि, हिंदी में तो किसी प्रकार की परेशानी ग्राहक को नहीं थी लेकिन अंग्रेजी में दिक्कत होती थी। इसके लिए अब क्षेत्रीय भाषाओं के होने से काफी फायदा मिलेगा।

Tags:    

Similar News