Air Marshal Amar Preet Singh: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह बने वायुसेना के प्रमुख,एयर चीफ मार्शल विवेक राम की लेंगे जगह

Update: 2024-09-21 08:21 GMT

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह बने वायुसेना के प्रमुख

Marshal Amar Preet Singh becomes Air Force Chief : एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह (Air Marshal Amar Preet Singh) अगले भारतीय वायुसेना प्रमुख होंगे। वह एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की जगह लेंगे। वर्तमान वायुसेना अध्यक्ष 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। दिसंबर 1984 में कमीशन प्राप्त लड़ाकू पायलट एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख हैं। बताया गया है कि एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर की दोपहर से वायुसेना अध्यक्ष का का पद संभालेंगे।

क्वालीफायड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं एयर मार्शल सिंह

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह (Air Marshal Amar Preet Singh)  21 दिसंबर 1984 को इंडियन एयरफोर्स में कमीशंड हुए थे। वें एक क्वालीफायड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। इसके साथ ही वें भारतीय वायुसेना में वह एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट की भूमिका में भी रहे हैं।

फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली

एयर मार्शल एपी सिंह के पास विभिन्न प्रकार के फिक्स्ड और रोटरी विंग वाले विमानों पर 5000 घंटे से अधिक का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है। एयर मार्शल सिंह ने एक ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और एक फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली है।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने टेस्ट पायलट के रूप में मॉस्को में मिग-29 अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व किया है। इसके अलावा वें लड़ाकू विमान तेजस के उड़ान परीक्षण (Flight Test) की देखरेख करने वाले नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर (National Flight Test Center) में प्रोजेक्ट डायरेक्टर (फ्लाइट टेस्ट) के पद पर तैनात रहे हैं। एयर मार्शल सिंह दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में एयर डिफेंस कमांडर और पूर्वी वायु कमान में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Tags:    

Similar News