UP Politics: अखिलेश यादव का सीएम योगी से सवाल - क्या मुख्यमंत्री आवास का नक्शा पास हुआ है?

Update: 2024-09-04 08:32 GMT

अखिलेश यादव का सीएम योगी से सवाल - क्या मुख्यमंत्री आवास का नक्शा पास हुआ है?

UP Politics : उत्तरप्रदेश। बुलडोजर को लेकर हाल ही में सीएम योगी ने अखिलेश यादव के सावला का जवाब दिया था अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी (CM Yogi) से एक और सवाल कर दिया है। इस बार अखिलेश यादव ने बुलडोजर एक्शन पर सवाल करते हुए पूछा की क्या मुख्यमंत्री आवास का नक्शा पास है। अगर पास है तो कागज दिखाएं। अब सीएम योगी इस बात का जवाब कैसे देंगे यह देखने लायक होगा।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहते हैं, "...जो लोग बुलडोजर लेकर दूसरों को डराते थे, जगह-जगह लोगों के घर तोड़ देते थे, क्या मुख्यमंत्री आवास का नक्शा पास हुआ है? बताइए कब पास हुआ, कागज दिखाइए। जिनसे बदला लेना था, उन्हें अपमानित करना था, उन पर आपने जानबूझकर बुलडोजर चलाया। कल सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता। तो क्या सरकार अब तक चल रहे बुलडोजर के लिए माफी मांगेगी या नहीं?

बुलडोजर में दिमाग नहीं होता :

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि, "बुलडोजर हर किसी के हाथ में फिट नहीं बैठता। बुलडोजर जैसी क्षमता, और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसके दिल - दिमाग में हो, वही बुलडोजर चला सकता है।" इसे लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि, जहां तक ​​दिल और दिमाग की बात है, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, वो स्टेयरिंग से चलता है। उत्तर प्रदेश की जनता किसी के बुलडोजर का स्टेयरिंग बदल सकती है।"

जाति के आधार पर तबादले :

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आगे कहा, "हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि संविधान खतरे में है। लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। कोई सोच भी नहीं सकता था कि जाति के आधार पर तबादले किए जाएंगे। आज महिलाओं पर अत्याचार के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है...सीएम योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी का नाम बदलकर भारतीय जोगी पार्टी कर लेना चाहिए। जब ​​इतने नाम बदल दिए हैं तो सीएम को भारतीय जनता पार्टी का नाम भी बदल देना चाहिए।"

Tags:    

Similar News