Amarwara By Election Result : BJP ने बनाई बढ़त तो जीतू पटवारी ने खोला चुनाव में धांधली का पिटारा

Amarwara By Election Result : भाजपा के कमलेश शाह ने धीरेन शाह इनवाती को पछाड़ कर जीत के लिए बढ़त बना ली है।

Update: 2024-07-13 09:48 GMT

Amarwara By Election Result 

Amarwara By Election Result : भोपाल, मध्यप्रदेश। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। सुबह से तीन से चार राउंड तक भाजपा के कमलेश शाह (BJP Kamlesh Shah) आगे चल रहे थे इसके बाद कांग्रेस के उम्मीदवार धीरेन शाह (Dhiren Shah Inawati) ने जीत के लिए बढ़त बनाई हुई थी। अब ECI के अनुसार 21 में 20 राउंड की मतगणना हो गई है और भाजपा के कमलेश शाह ने धीरेन शाह इनवाती को पछाड़ कर जीत के लिए बढ़त बना ली है। आखिरी राउंड पर सभी की नजरें है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे में अब चुनावी धांधली का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि, अगर भाजपा जीती तो इसका मतलब चुनाव में धांधली हुई है।

उपचुनाव में अमरवाड़ा सीट(Amarwara Constituency Bypolls) पर बीजेपी की बढ़त पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र 'जीतू' पटवारी ने कहा, "हमारे कार्यकर्ताओं ने जी - जान काम किया था और लोगों में बदलाव भी आया था, लेकिन इसके बावजूद अगर बीजेपी उपचुनाव जीत गई तो इसका मतलब है कि चुनाव में धांधली हुई है। लोगों को यह देखना और समझना चाहिए कि, यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह को 20 राउंड तक 83036 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार धीरेन शाह इनवाती को 79784 वोट मिले हैं। सुबह से कभी धीरेन शाह तो कभी कमलेश शाह आगे रहे हैं इसलिए अब सभी को आखिरी राउंड की मतगणना का इन्तजार है।

बता दें कि, अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर कमलेश प्रताप शाह ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने जीत दर्ज करने के बावजूद लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ले ली थी। विधायक की कुर्सी से इस्तीफा देने के बाद यहाँ उप चुनाव घोषित हुए जिसमें भाजपा ने कमलेश प्रताप शाह को उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने कमलेश शाह के सामने धीरेन शाह इनवाती को उम्मीदवार बनाया था।

Tags:    

Similar News