Bachan Singh Arya: हरियाणा भाजपा में नहीं थम रहा इस्तीफे का दौर, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Update: 2024-09-07 10:14 GMT

Bachan Singh Arya Resigned From BJP

Bachan Singh Arya Resigned From BJP : हरियाणा। भाजपा नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस तरह भाजपा हरियाणा में इस्तीफे का दौर जारी है। बच्चन सिंह आर्य ने चार लाइन का इस्तीफा लिखा है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ - साथ भाजपा कार्यकारिणी से भी इस्तीफा दे दिया है।

हरियाणा में ये नेता भी छोड़ चुके हैं भाजपा: 

 रणजीत चौटाला

रणजीत सिंह चौटाला ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ंगा। चाहे वो किसी भी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ें।

आदित्य चौटाला

आदित्य चौटाला ने HSAM बोर्ड के चैयरमेन पद से इस्तीफा दे दिया है। वे डबवाली से BJP से टिकट मांग रहे थे। पहली लिस्ट में नाम ना आने से नाराज हो गए।

कर्ण देव कंबोज

पूर्व मंत्री और हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रमुख कर्ण देव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार शुरू से ही जनसंघ के समय से ही बीजेपी का हिस्सा रहे हैं। मैंने कई लोगों के साथ काम किया है। अब बीजेपी में भी कांग्रेसी कल्चर आ गया है। कांग्रेस यहां सरकार बनाएगी और बीजेपी का सपना सपना ही रह जाएगा।

सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा था कि, उनके बेटे नवीन जिंदल ने भाजपा ज्वाइन की थी। उन्होंने कभी भाजपा ज्वाइन ही नहीं की तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं और इनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद।

सुखविंदर मांडी

टिकट न मिलने से हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी भी नाराज थे। उन्होंने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

लक्ष्मण नापा

रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को सिरसा से टिकट दिया है। इससे लक्षमण नापा नाराज हो गए। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे आज (शुक्रवार) कांग्रेस में शामिल होंगे।

कविता जैन

पूर्व मंत्री कविता जैन को टिकट ना मिलने से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके कई समर्थकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। टिकट ना मिलने से वो फूट-फूट कर रोईं थीं।

शमशेर गिल

बीजेपी के बड़े नेता शमशेर गिल की भी नाराजगी सामने आई है। टिकट न मिलने से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विकास उर्फ़ बल्ले

दादरी से किसान मोर्चा से नाखुश जिला अध्यक्ष विकास उर्फ बल्ले ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्हें भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।

अमित जैन

सोनीपत के विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया। अमित जैन बीजेपी युवा राज्य कार्यकारिणी के भी सदस्य थे।

दर्शन गिरी महाराज

हिसार से बीजेपी नेता दर्शन गिरी महाराज ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वे भी टिकट न मिलने से नाराज थे।

सीमा गैबिपुर

सीमा गैबिपुर बीजेपी की वरिष्ठ नेता रही हैं, उन्होंने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Tags:    

Similar News