Badlapur School Case: बदलापुर मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे को 24 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा

Update: 2024-08-21 06:20 GMT

Badlapur School Sexual Assault Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में हुए दो छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने 24 अगस्त तक आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पहली बार जब आरोपी शिंदे को कोर्ट में पेश किया गया था तब उसे 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। आज आरोपी की कस्टडी खत्म हुई है जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था।

300 से अधिक लोगों के खिलाफ़ FIR, 40 गिरफ्तार

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला था। अब इसके बाद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं  40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या हुआ है बदलापुर में

बता दें कि बदलापुर के एक स्कूल में दो किंडरगार्टन छात्राओं के साथ हाल ही में एक पुरुष अटेंडेंट ने यौन शोषण किया था। आरोपी को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को गुस्साए अभिभावकों और नागरिकों ने स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ की। वे सुबह 8.30 बजे से बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का रास्ता भी रोक दिया था।  कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी भी की, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। पीड़ित तीन और चार साल के हैं। उनके साथ स्कूल के शौचालय में दुर्व्यवहार किया गया था।

10 घंटे के बाद रेल सेवा बहाल

महाराष्ट्र के बदलापुर में यौन उत्पीड़न के विरोध में लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लोगों ने बीते दिन सुबह करीब 8.30 बजे चल रही लोकल ट्रेनों को रोक दिया था। इसके बाद 10 ट्रेनों के रुट बदले गए। विरोध प्रदर्शन के करीब 10 घंटे बाद रेल सेवा को बहाल किया गया, इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशासन की खास नजर है। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाह न फैलाई जाए इसके लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई।

Tags:    

Similar News