Bhopal News: भोपाल के चित्रांश ने कर दिया कमाल, जर्मनी में आयरनमैन 70.3 डुइसबर्ग को किया पार

मध्य प्रदेश भोपाल के चित्रांश तेम्भरे ने जर्मनी के आयरन मैन 70.3 दौड़ प्रतियोगिता डुइसबर्ग को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

Update: 2024-09-03 15:21 GMT

Bhopal News: भारत के जाबांज इन दिनों पेरिस पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसा ही जज्बा लिए मध्य प्रदेश भोपाल के चित्रांश तेम्भरे ने जर्मनी के आयरन मैन 70.3 दौड़ प्रतियोगिता डुइसबर्ग को सफलतापूर्वक पूरा कर अपने खेल करियर में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि जोड़ दी है। यह त्रि-खेल प्रतियोगिता, जो अपनी कठोर चुनौतियों के लिए प्रसिद्ध है, में चित्रांश ने तैराकी, साइक्लिंग और दौड़ में अपने सीमाओं को पार किया।यह रेस 7 घंटे, 42 मिनट, और 2 सेकंड के समय में पूरी की।

भारत में इन प्रतियोगिताओं के रहे हिस्सा 

भोपाल के जांबाज खिलाड़ी चित्रांश राष्ट्रीय स्तर पर कैनो स्प्रिंट में एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में अपनी पहचान बनाई है, यह खेल तेज़ी, शक्ति और सटीकता की मांग करता है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने हासिल किया है। इसके अलावा चित्रांश ने ड्रैगन बोट रेसिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है इसके साथ 2 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक,2 कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं।

भोपाल में पूरी की स्कूली शिक्षा

आपको बताते चलें कि, चित्रांश ने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल के केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 से पूरी की, जहां उन्होंने अपनी शैक्षणिक और खेल गतिविधियों की नींव रखी। जल क्रीड़ा के प्रति उनके जुनून ने उन्हें 2018 में भोपाल के लोअर लेक में गंभीर प्रशिक्षण शुरू करने के लिए प्रेरित किया, यह एक महत्वपूर्ण अवधि थी जिसमें उन्होंने उन कौशलों और धैर्य को विकसित किया जिसने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सफलता की ओर अग्रसर किया।वर्तमान में, चित्रांश जर्मनी के ऑग्सबर्ग में स्थित हैं, जहां वे कैनो स्लालम में गहन प्रशिक्षण ले रहे हैं, जो एक चुनौतीपूर्ण और तकनीकी जल क्रीड़ा है जिसमें नदी के तेज़ बहाव में गेट्स को पार करना होता है। 

Tags:    

Similar News