Jammu Kashmir Election Result ECI: जम्मू - कश्मीर में भाजपा ने जीती 5 सीट, 24 सीट पर विजयी बढ़त

Update: 2024-10-08 07:08 GMT

Jammu Kashmir Election Result ECI

Jammu Kashmir Election Result ECI : जम्मू - कश्मीर में भाजपा ने पांच सीट जीत ली है। बशोली विधानसभा सीट (Basholi Assembly Seat) से भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह ने सबसे पहले जीत दर्ज की है। दर्शन सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार लाल सिंह को 16034 वोटों से हराया है। दर्शन सिंह ने कहा कि, मैं बशोली के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। जनता बदलाव चाहती है और भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ जाने के लिए तैयार हैं।"

भाजपा द्वारा जीती गई सीट :

उधमपुर ईस्ट(60) रणबीर सिंह पठानिया को कुल 32996 वोट मिले। वे अपने प्रतिद्वंदी से 2349 मार्जिन से जीते।

चेनानी(61) बलवंत सिंह मनकोटिया को कुल 47990 वोट मिले। वे अपने प्रतिद्वंदी से 15611 मार्जिन से जीते।

बिलावर(64) सतीश कुमार शर्मा को कुल 44629 वोट मिले। वे अपने प्रतिद्वंदी से 21368 मार्जिन से जीते।

बसोहली(65) दर्शन कुमार को कुल 31874 वोट मिले। वे अपने प्रतिद्वंदी से 16034 मार्जिन से जीते।

जम्मू पश्चिम(78) अरविंद गुप्ता को कुल 41963 वोट मिले। वे अपने प्रतिद्वंदी से 22127 मार्जिन से जीते।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, "भाजपा ज्यादा पीछे नहीं है...हमने कहा था कि हम 35 सीटें जीतेंगे और हम करीब पहुंच रहे हैं। आखिरी दौर में हम अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे...हम नतीजे आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं...लेकिन यह स्वीकार करना होगा कि फिलहाल वे (एनसी-कांग्रेस) आगे चल रहे हैं और अगर वे जीतते हैं, तो वे सरकार बनाएंगे।"

Tags:    

Similar News