BJP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची, लाडवा से CM सैनी मैदान में, 9 विधायक और 2 मंत्रियों की छुट्टी

Update: 2024-09-04 14:56 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची, लाडवा से CM सैनी मैदान में

BJP Candidate First List For Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार, 4 सितंबर को पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की सूची के अनुसार सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा से, ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला से, अनिल विज अंबाला कैंट से, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से, भव्या बिश्नोई आदमपुर से, तेजपाल तंवर सोहना से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने इस बार 9 विधायक और मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं। भाजपा की सूची में 67 उम्मीदवारों में से 8 महिला प्रत्याशियों का नाम शामिल हैं।

भाजपा की सूची में अंबाला मेयर शक्ति रानी शर्मा का नाम शामिल है। वे तीन दिन भाजपा में शामिल हुई हैं। भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को महम से उमेदवार बनाया गया है। वहीं रतिया से सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया गया है। लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था। 

जेजेपी के तीन पूर्व विधायकों को टिकट :

बीजेपी के जारी की गई लिस्ट के अनुसार बीजेपी ने जेजेपी के तीन पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया है। उकलाना से अनूप धानक, देवेंद्र बबली को टोहाना और रामकुमार गौतम को सफीदों को टिकट मिला है। 

इन विधायकों का काटा टिकट :

बीजेपी की पहली सूची के मुताबिक पार्टी ने मौजूदा एक दो नहीं बल्कि नौ विधायकों का टिकट काट दिया है। इनमें रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला, अटेली से सीताराम यादव, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला , पलवल से दीपक मंगला, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह, रतिया से लक्ष्मण नापा और पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह का टिकट कट दिया है। 

जातीय समीकरण पर भी फोकस :

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण का विशेष ध्यान दिया। है सबसे ज्यादा टिकट ओबीसी वर्ग के नेताओं का मिला है।

ओबीसी 

16 

जाट 

13 

एससी 

13 

ब्राह्मण

 9

वैश्य 

5

राजपूत

 2 

सिख

1

दिल्ली में हुई थी अहम बैठक :

उम्मीदवारों की सूची को लेकर दिल्ली में आज अहम बैठक हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। इसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल थे। केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव और मशवरे के बाद यह सूची जारी की गई है।

कब है चुनाव :

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर आएंगे। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। पहले चुनाव 1 अक्टूबर को होना था और 4 अक्टूबर को नतीजे आने थे, लेकिन त्योहारों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने तारीख बदल दी।

यहां देखिए पूरी सूची...

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News