Breaking News: BJP के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी फिर अस्पताल में भर्ती...

BJP Leader LK Advani Admitted in Hospital: भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2024-08-06 09:47 GMT

BJP Leader LK Advani Admitted in Hospital: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। 96 साल के बीजेपी नेता डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी तबियत पिछले महीने भी खराब हुई थी। सूत्रों के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी को इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलाजी विभाग में आज सुबह भर्ती कराया गया है।

लालकृष्ण आडवाणी नियमित जांच के लिए अपोलो अस्पताल में डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती हैं। वह ठीक हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी: डॉ. विनीत सूरी


Tags:    

Similar News