Dhanteras 2024: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा धनिया और नमक खरीदना क्यों मानते हैं शुभ, जानिए इसकी वजह

29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाने वाला है इस दिन सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है दो चीज ऐसी भी है जिन्हें खरीदने से फल मिलता हैं।

Update: 2024-10-28 17:04 GMT

Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में व्रत और त्यौहार का खास महत्व होता है देश के सबसे बड़े त्योहारों में दिवाली सबसे खास पर्व में से एक है। दिवाली 5 दिनों का त्यौहार है जिसकी शुरुआत धनतेरस से होकर भाईदूज तक होती है, इस दौरान हर दिन का अलग-अलग महत्व होता है। 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाने वाला है इस दिन सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है दो चीज ऐसी भी है जिन्हें खरीदने से फल मिलता हैं।

धनिया और नमक खरीदने का विशेष महत्व 

हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन धनिया और नमक खरीदने का विशेष महत्व होता है इस दिन पर सूखा या खड़ा धनिया और नमक जैसी सामान्य चीजों को खरीदना भी काफी शुभ माना गया है. इस दिन सूखे धनिए में गुड़ के साथ मिलकर नैवेद्य भी तैयार किया जाता है। चलिए अच्छी तरह समझते हैं इन दोनों का महत्व...

सूखे दाने वाला धनिया

धनतेरस के दिन सूखा धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। धनिया को लक्ष्मी के बहुत प्रिय चीजों में से एक बताया है। इसे खरीद कर अगर माता लक्ष्मी को अर्पित करते हैं तो आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। धन लाभ के योग भी बनते हैं।

सफेद नमक को खरीदना

धनतेरस के दिन अगर सफेद नमक खरीदने हैं तो इसका भी काफी अच्छा महत्व होता है। धर्म शास्त्र के अनुसार नमक खरीदने से सुख-समृद्धि के योग बनने लगते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर जाकर सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। कहते हैं कि, इस दिन इसके लिए धनतेरस के दिन पीसा हुआ सेंधा नमक लेकर उसे एक लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा की ओर बांध देना चाहिए।

धनतेरस के दिन किस देवता की करते है पूजा

आपको बताते चलें कि, धनतेरस की इस तिथि पर भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ-साथ यमराज की भी पूजा का विधान है।

Tags:    

Similar News