NEET Paper Leak मामले में CBI ने झारखंड के पत्रकार को किया गिरफ्तार, गुजरात में छापेमारी जारी

NEET Paper Leak : CBI को पेपर लीक मामले में इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले थे जिसके आधार पर गुजरात में छापेमारी चल रही है।

Update: 2024-06-29 07:47 GMT

NEET Paper Leak

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने झारखंड से एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामले में यह पांचवी गिरफ्तारी है। इसके पहले सीबीआई ने ओएसीस स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और कुछ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार ओएसीस स्कूल के प्रिंसिपल के कॉल डीटेल से पत्रकार की पेपर लीक मामले में संलिप्तता का पता चला था। वहीं गुजरात में भी सीबीआई 7 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक CBI को पेपर लीक मामले में इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले थे जिसके आधार पर गुजरात में छापेमारी चल रही है। इस बीच NEET पेपर लीक मामले में हजारीबाग से भी बड़ी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए पत्रकार का नाम जमालुद्दीन बताया गया है। वह झारखंड के एक हिंदी अखबार में काम करता था। CBI अधिकारियों ने पत्रकार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि, ओएसिस स्कूल से नीट पेपर की बुकलेट में छेड़छाड़ की जानकारी सामने आई थी। पटना में जले हुए पेपर की जांच करने पर पता चला था कि, यह झारखंड के ओएसिस स्कूल से लीक हुआ था। इस मामले में प्रिंसिपल एहसान उल हक़, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम, मनीष और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रिंसिपल एहसान उल हक़ के कॉल डीटेल से पत्रकार जलालुद्दीन की जानकारी मिली थी।

सीबीआई कर रही जांच :

पेपर लीक मामले की जांच बिहार इओयू ने शुरू की थी। इस मामले में पटना से सिकंदर यादवेन्दु समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। आरोपियों ने कबूलनामे में पेपर लीक के आरोपों को स्वीकार किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया गैंग की अहम भूमिका बताई जा रही है। फिलहाल संजीव मुखिया फरार है। सीबीआई अधिकारी संजीव मुखिया को तलाश रहे हैं।

Tags:    

Similar News