Chandra Grahan 2024: आज लग रहा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों पर होगी चौतरफा धन-वर्षा

आज 18 सितंबर के दिन पितृपक्ष में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण और पितृपक्ष दोनों ही महत्वपूर्ण मानी गई हैं।

Update: 2024-09-17 23:30 GMT
आज 18 सितंबर के दिन पितृपक्ष में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण और पितृपक्ष दोनों ही महत्वपूर्ण मानी गई हैं। इस दिन शुक्र ग्रह जिसे धन-विलासिता, सुख, रोमांस का कारक माना जाता है वो अपनी ही तुला राशि में प्रवेश करेगा। वहीं कन्या राशि में ग्रहण का असर दिखेगा। इस चंद्र ग्रहण का असर कुछ राशि पर विपरीत पड़ेगा तो कुछ राशियों की चांदी होगी।
क्या है चंद्र ग्रहण का समय?
आज यानी 18 सितंबर का चंद्र ग्रहण प्रतिपदा तिथि यानी पहले श्राद्ध पर लग रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण है जो कि 18 सितंबर की सुबह 06 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है। यानी चंद्र ग्रहण की अवधि 05 घंटे 04 मिनट की होगी। ऐसे में पितृपक्ष में पहला श्राद्ध करने वाले लोग ग्रहण से पहले या ग्रहण के बाद श्राद्धकर्म कर सकेंगे। हालांकि इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा ना ही यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका और पश्चिमी यूरोप के देशों में विशेष रूप से दिखेगा। 
किन राशियों के लिए अच्छा तो किस राशि के लिए होगा बुरा
ज्योतिष की माने तो यह चंद्र ग्रहण मेष, सिंह, मकर और मीन राशि राशि के लिए हानिकारक रहेगा। इन्हें आर्थिक नुकसान होने के अलावा नौकरी आदि में भी घाटा देखने को मिलेगा। वहीं, शुक्र, तुला आदि राशियों का फायदा होगा। इनके आर्थिक स्थिति में सुधार भी दिखेगा।
Tags:    

Similar News