Saharanpur News: सहारनपुर में यति नरसिंहानंद के बयान के बाद बावाल, पुलिस पर पथराव, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

Update: 2024-10-06 10:10 GMT

सहारनपुर में यति नरसिंहानंद के बयान के बाद बावाल, पुलिस पर पथराव

Yeti Narasimhanand Hate Speech : उत्तरप्रदेश। सहारनपुर (Saharanpur) के शेखपुरा गांव में यति नरसिंहानंद के बयान को लेकर तनाव बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग पुलिस को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन इसी बीच कुछ असामाजिक तत्व पुलिस चौकी की तरफ बढ़ने लगे। हजार से दो हजार लोग सड़क पर पुलिस को घेरकर प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। इसके चलते सरकारी संपत्ति समेत पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन इस पर करीब 70-80 युवकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुस्लिम समाज के लोग शेखपुरा कदीम चौकी पर ज्ञापन सौंपने गए थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन बावजूद इसके लोग पीछे नहीं हटे।

पुलिस चौकी पर हुए पथराव के बाद प्रशासन द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि, चौकी पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान वीडियो के आधार पर की जाएगी।

बता दें कि, उत्तरप्रदेश में इस समय अलग - अलग क्षेत्रों में माहौल गरमाया हुआ है। इसका कारण है यति नरसिंहानंद का बयान। यति नरसिंहानंद ने पैगम्बर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद मुस्लिम समाज आक्रोशित है। सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। उत्त्तरप्रदेश समेत महाराष्ट्र में यति नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हेट स्पीच मामले में बीते दिनों पुलिस द्वारा डायसा मंदिर के मुख्त पुजारी यति नरसिंहानंद को हिरासत में लिया गया है।

Tags:    

Similar News