CG Cabinet Meeting: CM साय की कैबिनेट बैठक आज, DA, SI भर्ती समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Update: 2024-09-20 04:20 GMT

CM Sai's Cabinet Meeting Today : छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कैबिनेट बैठक करेंगे। इस बैठक में DA, SI भर्ती समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके लिए मुख्य सचिव ने सभी विभागों से प्रस्ताव मंगवा लिए हैं। कैबिनेट की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में 12 बजे से आयोजित की गई है।

इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी, राज्योत्सव सहित अन्य विषयों पर चर्चा हो सकती है। कर्मचारी DA बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में DA के मुद्दे पर भी विचार हो सकता है। इसके साथ ही निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। 

अध्‍यक्ष पद का प्रत्‍यक्ष चुनाव पर चर्चा

कैबिनेट बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी विस्‍तार से चर्चा की जा सकती है। यह संभावना इसलिए की जा रही है, क्‍योंकि नगरीय निकाय चुनाव इसी साल के अंत तक होना है। ऐसे में सरकार ने पहले ऐलान किया था कि निकाय चुनाव में अध्‍यक्ष पद का चुनाव प्रत्‍यक्ष रूप से होगा। बता दें पहले अध्‍यक्ष पार्षद के द्वारा चुने जाते रहे हैं। इस प्रस्‍ताव पर मुहर लगती है तो अध्यक्ष का चुनाव जनता करेगी। 

कैबिनेट बैठक से पहले युवा उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम वष्णुदेव साय के तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम कैबिनेट बैठक से पहले युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित युवा उत्सव 3.0 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 11:30 बजे मंत्रालय पहुंचकर कैबिनेट की बैठक लेंगे।

Tags:    

Similar News