सोनभद्र: महाकुंभ से लौट रही बोलेरो की ट्रेलर से टक्कर, 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
रविवार सुबह हुए इस भीषण हादसे में करीब 4 लोगों की जान चली गई और 6 घायल हैं।;
सोनभद्र में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें करीब 4 लोगों की जान चली गई और 6 घायल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। यहां महाकुंभ श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की टक्कर ट्रेलर से हो गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।
कहां और कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद कुछ कुछ श्रद्धालु बोलेरो से वापस अपने घर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। तभी बभनी के दरनखाड़ के पास ये हादसा हो गया। जिसमें बोलेरो की जबरदस्त टक्कर ट्रेलर से हो गई। जिसमें बोलेरो के परचख्खे उड़ गए।
मौके पर पुलिस टीम पहुंची
मची चीख पुकार के बाद आसपास के लोग दौड़कर और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों के बीच टक्कर कैसे हुई इसकी जांच अभी चल रही है।