आज का राशिफल: मेष राशि का अच्छा तो मिथुन वालों का समस्याओं से भरा रहेगा दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-02-08 00:30 GMT

Rashifal 08 Feburary 2025: आज यानी 08 फरवरी को शनिवार का दिन है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा तो कुछ राशियों के लिए परेशानियों से भरा तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

मेष राशि वालों का आज यानी 08 फरवरी शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर परिवार के कामों में पूरा साथ देंगे और सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों की समस्याएं बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। 

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 08 फरवरी शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो पूरी होगी। पेट की समस्या खत्म होगी। पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। किसी प्रकार के गलत तरीके के प्रयोग से कमाएं पैसे उपयोग न करें। 

मिथुन राशि (Gemini)

बात करें मिथुन राशि की तो आज 08 फरवरी का दिन इनके लिए कमजोर रहेगा। लंबे समय से चल रहे कानूनी मामले में नुकसान होगा। संतान को लेकर लंबे समय से चितिंत थे तो अब दूर होगी। पिता जी के सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते/सकती हैं। राजनीतिक पहुंच बनेगी। 

कर्क राशि (Cancer)

08 फरवरी यानी शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में कोई गलती न करें अन्यथा सजा मिलेगी। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई बात रहेगी जो मन को परेशान करेगी। कोई वाहन या संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का नए कोर्स में दाखिला होगा। 

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शनिवार 08 फरवरी का दिन सिंह राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। आज आपका परोपकार के कार्यों में दिन गुजरेगा। लोग आपकी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। लव लाइफ जी रहे लोगों को बातचीत करने की आवश्यकता है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। 

कन्या राशि (Virgo)

08 फरवरी यानी शनिवार का दिन कन्या जातक वालों का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रही अनबन को बातचीत से दूर करें। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां भी परेशानियां होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। 

तुला राशि(Libra)

सभी 12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज यानी 08 फरवरी शनिवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपने सेहत का ध्यान रखते हुए यात्रा करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। किसी के भी कही सुनी बातों पर ध्यान न दें। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। मित्र से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। पुराने निवेश से अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी का ऑफर मिलेगा। किसी को धन उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष से खटपट होने की संभावना है। लव लाइफ जी रहे लोगों को पार्टनर के साथ घूमने की आवश्यकता है। 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों की बात करें तो 08 फरवरी शनिवार के दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करियर पर फोकस करना होगा। इन दिनों आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। निवेश करेंगे तो आगे फायदा होगा। किसी से आर्थिक मदद मांगेंगे तो आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। 

मकर राशि (Capricorn)

08 फरवरी यानी शनिवार का दिन मकर जातक के लिए खुशनुमा रहेगा। आपके चारों ओर बेहतरीन माहौल रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। विशेष काम से यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक क्षेत्र की ओर रुचि बढ़ सकती है। 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज 08 फरवरी यानी शनिवार का दिन कुंभ राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। कोई भी निर्णय आपके विरुद्ध नहीं जाएगा। नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य धनु उधार मांग सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में समस्या आ सकती है।

मीन राशि(Pisces)

आज यानी 08 फरवरी शनिवार का दिन मीन राशि के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव आएगा, जिससे मन दुखी होगा। युवा जातक अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध षडयंत्र रचेंगे। परिवार के किसी एक सदस्य को पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Tags:    

Similar News