कांग्रेस नेता हुए शिवराज सिंह चौहान के मुरीद , BJP से कर दी ये डिमांड

विदिशा लोकसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान आठ लाख से अधिक वोट से जीते हैं। ऐसे में उनकी देश भर में चर्चा है।

Update: 2024-06-06 03:04 GMT

कांग्रेस नेता हुए शिवराज सिंह चौहान के मुरीद , BJP से कर दी ये डिमांड

भोपाल, मध्यप्रदेश। लोकसभा चुनाव में 29 में से 29 सीट हारने के बाद कांग्रेस नेता शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के मुरीद हो गए हैं। एमपी कांग्रेस में हार की समीक्षा से ज्यादा शिवराज सिंह चौहान के भविष्य की चर्चा है। कोई प्रधानमंत्री तो कोई भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी की मांग कर रहा है। विदिशा लोकसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान आठ लाख से अधिक वोट से जीते हैं। ऐसे में उनकी देश भर में चर्चा है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'TV पर नरेंद्र मोदी से ज़्यादा तो शिवराज सिंह चौहान छाए हुए हैं। जिस चैनल पर देखो वही नज़र आ रहे हैं शिवराज OBC हैं, मोदी से 8 साल युवा हैं, खाटी संघी हैं - मोदी सिर्फ़ 1.5 लाख से चुनाव जीते हैं, शिवराज 8.21 लाख से जीते हैं। दिल्ली का मौसम बदल रहा है!

लोक सभा में कांग्रेस को 0 करने के मुख्य किरदार :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि, 'सही सुप्रिया जी ; शिवराज जी एक परिपक्त राज नेता है। Has mastered the art of survival by dint of hard work. मप्र असेंबली मे बीजेपी की जीत के कारण थे।सरकारी मशीनरी बीजेपी मैय करने के author है। RSS के favourite है एवं INC को असेंबली में 66 और लोक सभा में 0 करने के मुख्य किरदार है।'

क्या मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी :

मध्यप्रदेश में जिन नेताओं को बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है उनमें शिवराज सिंंह चौहान का नाम सबसे आगे है। चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्‍त होने वाला है। ऐसे में चौहान का व्यापक राजनीतिक अनुभव और विदिशा लोकसभा सीट पर हाल की चुनावी सफलता उन्हें इस पद के लिए मजबूत विकल्प बनाती है।

Tags:    

Similar News