25 October Rashifal: मेष से लेकर मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल...

Update: 2024-10-25 00:30 GMT

Rashifal 25 October 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के में कुल 12 राशियों का वर्णन मिलता है। प्रत्येक राशि का स्वामी ग्रह होता है। जिनके चाल के आकलन से ही राशिफल बनाया जाता है। आज यानी 25 अक्टूबर को शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा - उपासना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 25 अक्टूबर के दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों के जीवन में छोटी मोटी दिक्कतें भी आएंगी।

मेष राशि(Aries)

आज 25 अक्टूबर का दिन मेष राशि के लिए आर्थिक रूप से कमजोर रहने वाला है। इस कारण से आपको धन बचाने के प्रयास करने होंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए तैयारी तेज करनी होगी। बाहरी खाने से परहेज करके स्वास्थ्य को सही रखा जा सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुटे लोगों को थोड़ा धैर्य दिखाने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

25 अक्टूबर यानी शुक्रवार का दिन वृषभ राशि के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। दूसरे शहर या विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं तो परिवार का साथ मिलेगा। कोई दोस्त या रिश्तेदार घर आ सकता है। ऑफिस में बहस करने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

शुक्रवार का दिन मिथुन वालों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार का कोई सदस्य अच्छा काम करेगा जिससे आप भी गर्व महसूस करेंगे। लोन लेने जा रहे हैं तो दिक्कत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सुख शांति वाला माहौल रहेगा। युवा जातक से कोई सीनियर अपना पर्सनल काम करवा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क राशि वालों की तो आज यानी शुक्रवार 25 अक्टूबर का दिन आर्थिक रूप से कमजोर रहने वाला है। पैसों की तंगी हो सकती है। शहर से बाहर किसी यात्रा में जा सकते हैं। सेहत के मामले में खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। रुपए - पैसों के लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शिक्षा के मामले में अपने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना होगा। युवा जातक के लाइफ में एक्स लवर की एंट्री हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

25 अक्टूबर शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए करियर में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफालता मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। किसी से पैसा उधार लिया था तो वो वापस मांग सकता है। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे के आने से विवाद होगा। परिवार में चल रहे विवाद को बातचीत के माध्यम से खत्म कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए 25 अक्टूबर शुक्रवार का दिन तुलनात्मक रूप अच्छा रहने वाला है। खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान में घूमने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक समारोह में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे आपके मन में तनाव की स्थिति बनेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज यानी 25 अक्टूबर शुक्रवार को धनु जातको के लिए अच्छा रहने वाला है। निवेश करेंगे तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ टाइम व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी शुक्रवार का दिन मकर जातक वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक दिक्कतों में कमी आएगी। करियर में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर में जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को नए मौके की तलाश करनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

25 अक्टूबर शुक्रवार के दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिला - जुला रहने वाला है। किसी वाद - विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में फंसने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके विरुध्द षड्यंत्र रच सकते हैं। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद होने की संभावना है।

मीन राशि(Pisces)

आज यानी 25 अक्टूबर शुक्रवार का दिन मीन जातकों के लिए बेहतर बीतने वाला है। ऑफिस में गलतियों से बचना होगा। करीबियों के साथ समय बिता सकते हैं। कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है।

Tags:    

Similar News