ISIS Terrorist Arrested : ISIS के आतंकी रिजवान को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

ISIS Terrorist Arrested : NIA ने ISIS के आतंकी रिजवान पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Update: 2024-08-09 04:26 GMT

ISIS Terrorist Arrested : ISIS के आतंकी रिजवान को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

ISIS Terrorist Arrested : नई दिल्ली। नई दिल्ली। 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। इसी के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा ISIS मॉड्यूल के आतंकी रिजवान अली को गिरफ्तार किया गया है। NIA ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। यह जानकारी स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई है।

जानकारी के अनुसार ISIS मॉड्यूल का आतंकी रिजवान अली एनआईए के मोस्ट वांटेड टेरिरिस्ट की सूची में शामिल था। लंबे समय से जाँच एजेंसियां उसे खोजने की कोशिश कर रहीं थीं। आतंकी रिजवान अली की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता है।

दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आतंकी रिजवान अली को बायोडायवर्सिटी पार्क, गंगा बक्श नगर से गिरफ्तार किया गया था। रिजवान अली के पास पुलिस को जिन्दा कारतूस, .30 बोर राइफल और दो मोबाईल मिले हैं। पुलिस मोबाईल को जब्त कर और जानकारी निकलवा रही है। आतंकी रिजवान अली पर दिल्ली और मुंबई में मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों की जांच एनआईए द्वारा की जा रही थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी एक मामला दर्ज किया है।

बता दें कि, जुलाई 2023 में रिजवान पुणे पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था। इसके बाद से ही एनआईए द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली एनसीआर के वीआईपी इलाकों की रैकी कर रहा था। किसी बड़े हमले की प्लानिंग बनाई जा रही थी। जिसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकामयाब कर दिया है। 

 

Tags:    

Similar News