Hathras Stampede: हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर ने किया सरेंडर, हादसे के बाद से ही फरार था 1 लाख का ईनामी

हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी और आयोजनकर्ता देव प्रकाश मधुकर ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

Update: 2024-07-06 01:00 GMT

Hathras Stampede: हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी और आयोजनकर्ता देव प्रकाश मधुकर ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। जिसके बाद मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, अब उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। वहीं, जिस सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के सत्संग में ये हादसा हुआ वह अभी भी गायब है।

वकील ने दी जानकारी

हाथरस भगदड़ की घटना पर अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि हाथरस मामले में FIR में नामजद देव प्रकाश मधुकर जिसे मुख्य आरोपी बताया गया है उसने SIT, STF और पुलिस के सामने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। वकील ने आगे कहा कि मेरा वादा था कि हम कोई अग्रिम जमानत नहीं लेंगे, कोई अर्जी नहीं देंगे और किसी कोर्ट में नहीं जाएंगे, क्योंकि हमने क्या किया है? हमारा अपराध क्या है? हमने आपसे कहा था कि हम देव प्रकाश मधुकर को सरेंडर करेंगे, पुलिस के सामने ले जाएंगे, उससे पूछताछ करेंगे, जांच में हिस्सा लेंगे, पूछताछ में हिस्सा लेंगे, हमने उसे एसआईटी और उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया है। अब पूरी जांच हो सकती है। 

दिल्ली में था वेद प्रकाश

उन्होंने कहा कि उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए, वह दिल का मरीज है और उसके साथ कुछ गलत नहीं होना चाहिए। 

वकील का कहना है कि मैंने इसलिए कोर्ट में सरेंडर नहीं किया कोई अर्जी नही लगाई ताकि किसी को ये न लगे कि हम बचना चाहते हैं। क्योंकि हम नहीं चाहते कि लोग कहे की भाग गए थे, यह हो गया था इनाम वाली भी बात नहीं होनी चाहिए हमारे लोग मारे गए, हमारे लोग परेशान हुए। हमारा अपराध क्या है? वेद प्रकाश कहीं नहीं भागे थे, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली आए थे।

अब तक 7 लोगों की हुई गिरफ्तारी

दो जुलाई को हाथरस जिले के फुलरई गांव में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मची थी जिसमें कुल 121 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं थीं। जिसके बाद मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर और अन्य सेवादारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी के बाद कुल 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News