Devendra Fadnavis ने की इस्तीफे की पेशकश, बीजेपी के खराब प्रदर्शन की ली जिम्मेदारी

Devendra Fadnavis ने कहा, "मैं महाराष्ट्र में ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था।"

Update: 2024-06-05 09:29 GMT

Devendra Fadnavis ने की इस्तीफे की पेशकश

Devendra Fadnavis Resignation : मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा आलाकमान से उन्हें सभी दायित्वों जसे मुक्त करने का आग्रह किया है। देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में भाजपा के खराब प्रदर्शन के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि, ग्राउंड लेवल पर संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें सभी दायित्वों से मुक्त किया जाए।

देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के पद से की इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा, "मैं महाराष्ट्र में ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था। मैं भाजपा आलाकमान से अनुरोध करता हूं कि मुझे सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए ताकि मैं कड़ी मेहनत कर सकूं आगामी चुनावों में पार्टी के लिए।"

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, देर रात तक गिनती चली। हम तीन पार्टियों के खिलाफ चुनाव में खड़े थे। अपनी गलती को सुधारने के लिए हम दोबारा जनता के बीच जाएंगे। संविधान बदलने की कोशिश करने का आरोप हमपर लगाया गया। हम लोगों को अपनी बात समझा नहीं पाए। हम पार्टी के साथ मिलकर नई रणनीति तैयार करेंगे।

बता दें कि, साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 9 सीट मिली जबकि कांग्रेस 13 सीट जीत गई। यह ट्रेंड आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के लिए सबक है। देवेंद्र फडणवीस लोकसभा चुनाव से सीखकर विधानसभा चुनाव में गलती को सुधारना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News