Dussehra 2024: अधर्म के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है दशहरा, शस्त्र पूजा के बाद बोले सीएम यादव

Update: 2024-10-12 08:42 GMT

Bhopal Dussehra Shastra Puja

Dussehra 2024 भोपाल। विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में शस्त्र-पूजन के बाद कही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभी स्टाॅफ शस्त्र-पूजन का हिस्सा बने। सीएम यादव पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता पहने नजर आए।

मध्यप्रदेश में दशहरे के मौके पर शनिवार को मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री अलग-अलग जगहों पर शस्त्र पूजन कर रहे हैं। भोपाल में नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने शस्त्र पूजा की। वहीं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भोपाल के पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया।

Tags:    

Similar News