Maharashtra Election 2024: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव की तैयारियों को लेकर की समीक्षा , दिवाली के बाद हो सकते चुनाव

भारतीय चुनाव आयोग की टीम चुनाव की तैयारियों को लेकर राजधानी मुंबई पहुंची है। चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव को लेकर बयान दिया है।

Update: 2024-09-28 12:19 GMT

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले है तो वहीं पर चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है जिसे लेकर भारतीय चुनाव आयोग की टीम चुनाव की तैयारियों को लेकर राजधानी मुंबई पहुंची है। चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव को लेकर बयान दिया है। 

दीवाली के बाद होगा चुनाव 

आपको बताते चलें कि, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हम महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए यहां आए हैं। हमने राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मुलाकात की। हमने हितधारकों, DM, पुलिस आयुक्त, DGP से मुलाकात की। हमने BSP, AAP, CPI(M), INC, MNS, NCP, SP, शिवसेना (UBT), शिवसेना सहित कुल 11 दलों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने हमें चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले दिवाली, देव दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर विचार करने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र में क्या है बूथ की स्थिति

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी है। महाराष्ट्र में 1 लाख 186 मतदान केंद्र हैं। 42,558 शहरी बूथ और 57,600 ग्रामीण बूथ हैं। हम शहरी क्षेत्रों में 100% बूथों पर CCTV कवरेज सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हम 50% से अधिक बूथों को CCTV से कवर करने का प्रयास करेंगे। 350 बूथों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा, 299 बूथों का प्रबंधन दिव्यांगों द्वारा किया जाएगा और 388 बूथों का प्रबंधन केवल महिलाओं द्वारा किया जाएगा। "

Tags:    

Similar News