Govinda: फिल्मस्टार गोविंदा गोली लगने से जख्मी, CRITI अस्पताल में किया गया भर्ती

Update: 2024-10-01 03:55 GMT

फिल्मस्टार गोविंदा गोली लगने से जख्मी

Govinda : फिल्मस्टार गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर साफ करते वक्त गोली लगने से जख्मी हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। फिलहाल गोविंदा को CRITI अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि, गोविंदा इस समय खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। यह हादसा मंगलवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुआ है। 

मुंबई पुलिस ने बताया कि, सुबह गोविंदा घर से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान वे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर चेक करने लगे। रिवाल्वर चेक करने के दौरान मिसफायर हो गया। रिवाल्वर से निकली गोली, गोविंदा के पैरों में लगी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल उनका स्वास्थ स्थिर है।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि, "अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।"

Tags:    

Similar News