Ganesh Visarjan 2024: आज इस शुभ मुहूर्त में करें गणेश विसर्जन, जान लें सही नियम और पूजा विधि

Update: 2024-09-17 02:17 GMT

Ganesh Visarjan 2024: गणेश उत्सव का दौर आज से थम जाएगा। गणपति बप्पा आज यानी अनंत चतुर्दशी के दिन अपने भक्तों को अलविदा करके अपने लोक लौट जाएंगे। कई लोग नम आंखों से गणपति बप्पा की विदाई करेंगे। इसके कई नियम होते हैं और एक सही मुहूर्त होता है जिस समय पूरे विधि विधान से विसर्जन करना शुभ होता है।

गणेश विसर्जन से पहले होता है हवन का प्रावधान

बता दें घर हो या फिर पंडाल में उत्सव के दसवें दिन जिसे अनंत चतुर्दशी कहा जाता है उस दिन गणेश प्रतिमा को विसर्जित करना शुभ होता है। गणेश विसर्जन से पहले हवन करने का विधान होता है। इसके साथ ही भगवान की पूजा पूर्ण मानी जाती है। कहते हैं हवन के दौरान हवन सामग्री में जीरा और काली मिर्च डालकर हवन करना चाहिए।

विसर्जन के हैं ये चार शुभ मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - सुबह 09:11 - दोपहर 01:47

दोपहर बाद का मुहूर्त (शुभ) - दोपहर 03:19 - शाम 04:51

संध्या मुहूर्त (लाभ) - रात 07:51 - रात 09:19

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - रात 10:47 -18 सितम्बर सुबह 03:12

गणेश विसर्जन की पूजा विधि और नियम

आज यानी मंगलवार को गणेश विसर्जन भी पूरे धूम धाम से किया जाता है। इस दिन सबसे पहले गणपति बप्पा की अच्छे से पूजा पाठ कर लें। उन्हें उनका प्रिय भोग मोदक का प्रिय भोग लगाएं। आरती करें और अंत में खुशी मन से दोबारा वापस आने की प्रार्थना करते हुए विसर्जित कर दें।

Tags:    

Similar News