Gwalior Crime News : महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Gwalior Crime News : आरोपी की पहचान आकाश जादौन के रूप में हुई है। आकाश जादौन महिला की हत्या करने के बाद लंबे से फरार था।

Update: 2024-08-02 03:31 GMT

फंदे से लटका मिला दो युवतियों का शव

Gwalior Crime News : मध्यप्रदेश। महिला अपराधों के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। इसी के तहत शुक्रवार को एक अपराधी का पुलिस द्वारा शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया गाय। इसमें आरोपी घायल हुआ है। पुलिस द्वारा इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार इस आरोपी ने एक महिला की गोली मरकर हत्या कर दी थी। पुलिस लंबे समय से इसकी जांच कर रही थी।

आरोपी की पहचान आकाश जादौन के रूप में हुई है। आकाश जादौन महिला की हत्या करने के बाद लंबे से फरार था। पुलिस को सूचना मिली थी कि, क्षेत्र में एक फरार अपराधी मौजूद है। इसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुई। पुलिस द्वारा वार्निंग दिए जाने के बाद भी जब आरोपी आकाश नहीं रुका और पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

ग्वालियर के एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि, "सुबह-सुबह कंपू थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ हुई। घायल व्यक्ति की पहचान आकाश जादौन के रूप में हुई है...उसके खिलाफ एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मामला दर्ज किया गया था और वह फरार चल रहा था...क्राइम ब्रांच को उसके बारे में सूचना मिली...इसके आधार पर एक टीम बनाई गई...जब टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की...फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। माधौगंज में 29 जुलाई को दर्ज मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस केस में आकाश जादौन मुख्य आरोपी है। इलाज के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।"

Tags:    

Similar News