ग्वालियर में युवती से चाकू की नोक पर बलात्कार करने वाले आरोपी का शार्ट एनकाउंटर
Gwalior Rape Case : पुलिस को देखकर आरोपी ने फायर कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।;
Ujjain Rape Case
Gwalior Rape Case : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में जबरन घर में घुसकर चाकू की नोक पर युवती से रेप करने वाले आरोपी कोमल भदकारिया का पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर दिया है। लम्बे समय से पुलिस आरोपी को ढूंढने की कोशिश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायर कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी थी। इससे वो भाग नहीं सका। पुलिस इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंची है।
आरोपी कोमल भदकारिया एक आदतन आरोपी है। उसने 22 मई की देर रात युवती के घर में घुसकर उससे चाक़ू की नोक पर दुष्कर्म किया था। 23 मई को युवती पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। फिलहाल अस्पताल में आरोपी इलाज जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपी से पूछताछ करेगी।
इस मामले में एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि, ''कोमल भदकारिया एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना थी कि, वह आज चिनौर की ओर भागने वाला है। ऑपरेशन के लिए तीन पुलिस पार्टियां तैनात की गईं। पुलिस को देखते ही उसने अवैध हथियार से गोली चलाई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।''
क्या है मामला :
रेप का यह मामला ग्वालियर के इंदर थाना क्षेत्र का है। युवती अपने माता - पिता साथ कमल सिंह बाग़ इलाके रहती है। 22 मई रात युवती अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया। युवती के पेट पर चाकू रखकर आरोपी ने बलात्कार किया। युवती की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। युवती के पिता उस दिन घर मौजूद नहीं थे। सुबह जब वे घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। करीब ६ दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।