ऐसा क्या है Hamare Baarah फिल्म में जो हाई कोर्ट और एक राज्य ने रिलीज ही रुकवा दी

Hamare Baarah Controversy : इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से तक अनुमति मिल गई है लेकिन फिर भी इसकी रिलीज रुकी हुई है।

Update: 2024-06-07 05:05 GMT

Hamare Baarah Controversy

Hamare Baarah Story : भारत में कई फिल्मों को रिलीज से पहले ही लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। लोग बिना कहानी देखे इसे अपने धर्म और समुदाय विशेष से जोड़कर इसका विरोध करने लगते हैं। ऐसे ही विरोध का शिकार हो रही है अन्नू कपूर स्टारर फिल्म 'हमारे बारह'। विरोध भी ऐसा ही कि, हाई कोर्ट को रिलीज पर रोक लगानी पद गई और अब कर्नाटक की सरकार ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से तक अनुमति मिल गई है लेकिन फिर भी इसकी रिलीज रुकी हुई है।

क्या है इस फिल्म की कहानी :

इस फिल्म में एक महिला अपने पिता को अदालत में ले जाती है ताकि उसकी मां को, जो जोखिमपूर्ण गर्भावस्था से गुजर रही है, गर्भपात कराने का अधिकार मिल सके ताकि उसकी जान बचाई जा सके। सामाजिक समस्या पर बात करने वाली ऐसी फिल्म को अक्सर रूढ़िवादी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। 'हमारे बारह' के साथ भी यही हुआ। अब तक लोगों ने इसका ट्रेलर ही देखा है लेकिन बवाल मचा हुआ है। यह कहानी जनसंख्या नियंत्रण और महिलाओं संघर्ष पर आधारित है। इस फिल्‍म का एक समुदाय विषेश द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस समुदाय के कुछ लोगों को यह फिल्म उनके धर्म पर खतरा महसूस जो रही है।

एक्टर्स को मिल रही जान से मारने की धमकी :

हमारे बारह के एक्टर्स को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकी तक मिल रही है। इस मुद्दे पर अनु मलिक अपील भी कर चुके है कि, पहले फिल्म देख ली जाए फिर कोई निर्णय लिया जाए। अन्नू मालिक की इन अपीलों का कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा।

फिल्म की कास्ट :

'हमारे बारह' फिल्म निर्देशक कमल चंद्र और लेखक राजन अग्रवाल हैं। इसके फिल्म में अन्नू कपूर, मनोज जोशी और अश्विन कालसेकर प्रमुख भूमिका में हैं।

Tags:    

Similar News