Haryana Assembly Election : भाजपा - कांग्रेस ही नहीं AAP भी मैदान में, अकेले लड़ेगी 'आप' चुनाव

Haryana Assembly Election : चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी ने यह जानकार दी है।

Update: 2024-07-18 08:33 GMT

Haryana Assembly Election

Haryana Assembly Election : हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, हम अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी ने यह जानकार दी है।

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'आम आदमी पार्टी आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। दो राज्यों में हमारी सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। हमें पूरे देश के लोग पसंद कर रहे हैं। हरियाणा के लोगों को इस बात का गर्व है कि उनके यहां के अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली जाकर चुनाव लड़ते हैं और पूरे देश की राजनीति को बदल देते हैं। हरियाणा के लोगों ने हमसे यहां चुनाव लड़ने की गुज़ारिश की और वह बदलाव चाहते हैं। हम आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव पूरी ताक़त से लड़ेंगे।'

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, हरियाणा की आधी सीमा पंजाब को लगती है। आधी सीमा दिल्ली को लगती है। दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पंजाब और हरियाणा में काफी कुछ समानता भी है। यहां की जनता ने कांग्रेस और भाजपा समेत क्षेत्रीय पार्टियों को भी मौका देकर देख लिया लेकिन सभी ने जनता को बाद लूटा है। इसलिए यहाँ अब आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेंगी। सुनीता केजरीवाल हरियाणा में अरविन्द केजरीवाल की ओर से 20 जुलाई को गारंटी भी जारी करेंगी।

चुनाव के लिए दिया नारा :

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए राजनीतिक नारा भी दे दिया। सीएम भगवंत मान ने कहा यहां हमारा नारा होगा - बदलेंगे हरियाणा हाल, लाएंगे केजरीवाल। यहां सभी 90 सीटों पर आप अकेले चुनाव लड़ने का रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा, 'हरियाणा के लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया है। दिल्ली के काम की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। हरियाणा के हाल को बदलने के लिए इस बार हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को मौक़ा देगी और खट्टर-सैनी के इंजन को बदलेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी सीटों पर मज़बूती से चुनाव लड़ेगी।'

Tags:    

Similar News