Jharkhand CM : हेमंत सोरेन आज ही लेंगे सीएम पद की शपथ, चंपई सोरेन दे चुके हैं इस्तीफा

Jharkhand CM : हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

Update: 2024-07-04 08:42 GMT

Jharkhand CM : हेमंत सोरेन 7 जुलाई को लेंगे सीएम पद की शपथ

Jharkhand CM : झारखंड। हेमंत सोरेन पहले सात जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले थे लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार वे आज (4 जुलाई) शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुरुवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। चंपई सोरेन राज्यपाल को पहले ही इस्तीफा सौंप चुके हैं।

पिछले दिनों झारखंड में विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में तय हुआ था कि, हेमंत सोरेन दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके बाद चंपई सोरेन ने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन के बीच पहले भी चर्चा हुई थी। झारखंड में कुछ ही समय में विधानसभा चुनाव है ऐसे में राजनीतिक विशेषज्ञ हेमंत सोरेन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने को सही नहीं मान रहे हैं।

हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार होने से पहले ही हेमंत सोरेन ने सीएम पद इस्तीफ़ा दे दिया था। उनके बाद जेएमएम ने चंपई सोरेन को सीएम चुना था। 

Tags:    

Similar News