Rashifal 05 July 2024: तुला, मकर, वृष राशि वालों को मिलेगी सफलता, यहां पढ़िए बाकी सभी राशियों का दैनिक राशिफल

5 जुलाई 2024 को दिन शुक्रवार है। इस दिन वृष, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

Update: 2024-07-05 00:30 GMT

Rashifal 05 July 2024, Horoscope Today: 5 जुलाई 2024 को दिन शुक्रवार है। इस दिन वृष, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

 मेष राशि(Aries)

मेष राशि वालों को वाणी और व्यवहार दोनों में संयम रखना होगा। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए आलस्य त्यागना होगा। ऑफिस में अपना काम किसी और के भरोसे पर न छोड़ें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्या आ रही तो उसके लिए अपने सीनियर से बातचीत कर लें। 

वृषभ राशि (Taurus)

05 जुलाई शुक्रवार वृषभ राशि वालों को लाभ होने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को भी फायदा होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में कोर्ट से जीत मिलेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल पर खुशनुमा रहेगा। मित्रता में नाराजगी दिखेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

5 जुलाई को मिथुन राशि का दिन मिला जुला रहेगा। बिजनेस में समस्या आयेगी। फील्ड में काम कर रहे लोग अपनी वाणी में संयम रखें अन्यथा लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या में थोड़ा सुधार मिल सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन होने के संकेत है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों के ऑफिस में शुक्रवार यानी आज के दिन कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर भी सतर्क रहे अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। किसी दूसरे का वहां मांग कर चला रहे हैं तो सतर्क रहें दुर्घटना होने की संभावना है। परिवार में किसी अचल संपत्ति की खरीदारी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

शुक्रवार 5 जुलाई को सिंह राशि वालों का फायदा होने वाला है। पैतृक संपत्ति में लंबे समय से चला रहा कानूनी मसला हल होगा। पुरानी गलतियों से आपको सबक लेना होगा। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आप शामिल होंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोग रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

शुक्रवार को कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कामों में पूरा ध्यान लगा कर रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ सकती है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। माता पिता की सेवा करने से आगे चलकर फायदा होगा।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 5 जुलाई शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। सावधानी पूर्वक यात्रा करें सड़क हादसा होने की संभावना है। परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। संतान प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे आपको खुशी मिलेगी। जल्दबाजी में किया गया निर्णय समस्या पैदा कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुक्रवार को वृश्चिक जातक वाले लोगों को ठीक ठाक फल मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपके जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं तो वो जल्द ही दूर होगी। बिजनेस में पहले से ज्यादा ग्रो होने की संभावना है। निवेश करने से बाद में लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों का 05 जुलाई 2024 का दिन बेहतरीन होने वाला है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी से उधर लिया हुआ धन वापस करना होगा। व्यापार और व्यवसाय में किसी और से भी सलाह ले सकते हैं। संतान के शिक्षा को लेकर खुद ही फैसला लेना होगा अन्यथा आपके जीवन साथी गलत डिसीजन ले सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि कोई पुरानी बीमारी उभर कर आ सकती है। संतान की पढ़ाई का भी पूरा ध्यान रखें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में किसी को अपना पार्टनर ना बनएं। कोई लंबा समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। परिवार के सदस्यों की फरमाइश पूरी करनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

 कुंभ जातक वाले लोगों को शुक्रवार को पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचना होगा। व्यापार में कोई अपरिचित व्यक्ति आप पर आरोप लगा सकता है। इसलिए शुक्रवार को लोगों से दूरियां बनाकर रखे। पैसा उधार लेने से बचें। नौकरी कर रहे लोग किसी पर भरोसा न करें।

मीन राशि(Pisces) 

शुक्रवार 5 जुलाई को मीन जातक वालों किसी भी तरीके के बाद विवाद से बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी नए विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की चाल को समझ कर आगे बढ़ें अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक लाभ होगा। मच्छरों से खुद को बचाकर रखें, डेंगू मलेरिया हो सकता है।

Tags:    

Similar News