Paris Paralympics 2024: प्रवीण कुमार ने हाई जम्प में जीता गोल्ड, भारत का ये 26वां पदक

Update: 2024-09-06 11:42 GMT

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज 6 सितंबर को भारतीय पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार (Para-athlete Praveen Kumar) ने पुरुषों की हाई जंप-T64 (High Jump-T64) स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह भारत का इस खेल में छठा स्वर्ण पदक है और पहली बार भारत ने पैरालंपिक खेलों में छह गोल्ड मेडल जीते हैं। इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में पांच गोल्ड मेडल जीते थे।

प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर की ऊंचाई पार की

21 साल के प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर की ऊंचाई पार कर गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में यूएसए के डेरेक लॉकिडेंट ने 2.06 मीटर की ऊंचाई के साथ रजत पदक और उजबेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव ने 2.03 मीटर की ऊंचाई के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रवीण कुमार नोएडा के निवासी हैं और छोटे पैर के साथ जन्मे हैं। 


 भारत की मेडल टैली में 14वां स्थान

प्रवीण कुमार के स्वर्ण पदक के साथ ही भारत के पदकों की कुल संख्या पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब 26 हो गई है। भारत ने अब तक 6 स्वर्ण, 8 रजत और 12 कांस्य पदक जीते हैं। मेडल टैली में भारत अब 14वें नंबर पर है। वर्तमान पैरालंपिक खेलों में एथलेटिक्स में यह भारत का 14वां मेडल रहा है।

पैरालंपिक खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

पैरालंपिक खेलों में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीते थे, कुल मिलाकर 19 मेडल्स के साथ यह भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। भारत को पहला पैरालंपिक मेडल 1972 में पैरा एथलीट मुरलीकांत पेटकर ने दिलाया था, जिनकी ज़िंदगी पर हाल ही में 'चंदू चैम्पियन' फिल्म भी आई थी।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के लिए इन्होने जीता पदक

1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)

4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)

7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)

8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)

9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)

10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)

11. थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)

12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4)

13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन

14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)

15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6)

16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 400m (T20)

17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)

18. शरद कुमार (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)

19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)

20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)

21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46)

22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन

23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)

24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)

25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1)

26. प्रवीण कुमार (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स हाई जंप (T44)

Tags:    

Similar News