आज का राशिफल: रविवार को कर्क राशि के आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, यहां पढ़िए बाकी सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-02-02 00:41 GMT

Horoscope 02 Feburary 2025: 02 फरवरी को रविवार का दिन है। इस दिन गणतंत्रता दिवस भी है, ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 02 फरवरी रविवार के दिन मेष राशि वाले थोड़ा सावधानी पूर्वक रहें। वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की मदद करें। नोकरी पेशा वाले व्यक्ति भी कार्यक्षेत्र बदलने के बारे में सोचेंगे। परिवार के साथ मस्ती करेंगे। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। 

वृषभ राशि (Taurus)

02 फरवरी रविवार का दिन वृषभ जातक के लोगों के लिए ज्ञान अर्जन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं जहां महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होगी। अपने खान-पान का ध्यान रखें तभी सेहत में सुधार होगी। युवा जातक मित्रों के साथ मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने क्लाइंट के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 02 फरवरी रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उलझनों से भरा रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचें अन्यथा नुकसान उठना पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी किसी कारण से आपसे नाराज हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार 02 फरवरी का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ उतार - चढ़ाव देखने को मिलेंगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलने से फायदा होगा। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद था तो वो बातचीत के जरिए दूर कर लें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वाले लोगों का आज यानी रविवार 02 फरवरी का दिन आनंदमय रहने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफालता मिलेगी। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों का लटका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। ध्यान रहे आज यानी 26 जनवरी को वाहन चालते समय पूरी सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo)

02 फरवरी यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग भूलकर भी किसी अजनबी पर भरोसा न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच चल रही खटपट भी दूर होगी।

तुला राशि(Libra)

02 फरवरी का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां से बचने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाहर का तला भुना भोजन करने से बचें नहीं तो मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। माता - पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज रविवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। बिजनेस में आपकी कोई बड़ी डील जो लंबे समय से अटकी थी फाइनल होगी। परिवार के सदस्यों का हर काम में आपको साथ मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करेंगे। लव लाइफ जी रहे लोग थोड़ा सर्तक रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज का दिन बीते दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने जीवनसाथी को शॉपिंग में ले जा सकते हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को हद तक सफालता मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 02 फरवरी रविवार का दिन मकर राशि के लिए मिश्रित रूप से फल देने वाला रहेगा। कोई भी काम करेंगे भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य का सपना पूरा होने से खुशी का माहौल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको झटका लग सकता है। लव लाइफ जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। युवा जातक अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 02 फरवरी 2025 रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर लेना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहें हैं उन्हें कड़ी मेहनत करना होगा। बढ़ता खर्च आपका टेंशन बढ़ाएगा। 

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 02 फरवरी रविवार का दिन मीन राशि के लिए ठीक ठाक रहेगा। छुट्टी के दिन आप ऑफिस के कामों की प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस से जुड़ा कोई जरूरी काम आ सकता है ऐसे में आलस्य न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या आएगी। व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों का सरकारी कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। 

Tags:    

Similar News